- Hindi News »
- World »
- Benjamin Netanyahu Says Recognizing Palestine Rewards Terrorism
‘मत दो आतंकवाद को बढ़ावा…’ नेतन्याहू ने दुनिया के नेताओं को लगाई कड़ी फटकार, मचा हड़कंप
Benjamin Netanyahu on Palestine: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन विदेशी नेताओं की कड़ी निंदा की है जिन्होंने फिलिस्तीन को स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
- Written By: अमन उपाध्याय

बेंजामिन नेतन्याहू , फोटो (सो. आईएएनस)
Israel Gaza War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन अंतरराष्ट्रीय नेताओं की कड़ी आलोचना की है जिन्होंने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी। उन्होंने इसे “आतंकवाद को इनाम देने” के समान बताया। नेतन्याहू ने कहा कि मेरे पास उन सभी नेताओं के लिए स्पष्ट संदेश है जो फिलिस्तीन को मान्यता दे रहे हैं, खासकर 7 अक्टूबर को हुए भयानक नरसंहार के बाद। आप आतंकवाद को बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों ने फिलिस्तीन को औपचारिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक वीडियो बयान में कहा कि अब सेना ने गाजा सिटी के अंदर तक अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
आतंकवादियों से लड़ रही है सेना
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य अब हमास का गढ़ है और सेनाएं जमीन पर तथा सुरंगों में आतंकवादियों से लड़ रही हैं। डेफ्रिन ने बताया कि अब तक लगभग 5.5 लाख लोग गाजा के दक्षिणी हिस्सों में सुरक्षित इलाकों में पहुंच चुके हैं, क्योंकि इजरायल ने नागरिकों के लिए राहत मार्ग खुले रखे हैं। उन्होंने कहा कि आईडीएफ लगातार मानवीय सहायता को मजबूत कर रही है और लोगों को लड़ाई वाले क्षेत्रों से बाहर आने के लिए प्रेरित कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
उन्होंने यह भी बताया कि केरेम शालोम बॉर्डर क्रॉसिंग पर हजारों टेंट और राहत सामग्री तैयार हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को वितरित किया जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों में 24,000 से अधिक टेंट गाजा भेजे गए हैं, ताकि लोगों को भोजन, दवाई और आश्रय मिल सके।
यह भी पढ़ें:- समुद्री खतरों पर होगा वार! नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी का श्रीलंका दौरा, इन मुद्दों पर होगी बात
युद्ध को लंबा करने की कोशिश
डेफ्रिन ने बताया कि हमास ने हाल ही में एक यूएन टीम पर गोली चलाई, राहत गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और यूनीसेफ के चार राहत ट्रकों को लूट लिया, जिससे 2,700 बच्चों को फॉर्मूला मिल्क नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि हमास अपने ही नागरिकों को ढाल बनाकर युद्ध को लंबा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह योजना कामयाब नहीं होगी। प्रवक्ता ने आगे बताया, “हमारे 48 बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं। जब तक वे सुरक्षित लौटेंगे नहीं, यह संघर्ष पूरा नहीं माना जाएगा। हम दिन-रात प्रयास कर रहे हैं ताकि हमास को खत्म किया जा सके और अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।”
(आईएएनस इनपुट के साथ)
Benjamin netanyahu says recognizing palestine rewards terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM












