बोर्ड परीक्षा के दौरान मराठवाड़ा में नहीं होगी बिजली कटौती, केंद्रों पर 24x7 बिजली देने के सख्त आदेश

Maharashtra Board Exam: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मराठवाड़ा में बिजली कटौती नहीं होगी। महावितरण ने सभी केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
There will be no power cuts in Marathwada during board exams, strict orders to provide 24x7 electricity to exam centres
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Sambhajinagar Power Supply Alert: छत्रपति संभाजीनगर फरवरी-मार्च 2026 की अवधि में राज्य में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं' शुरु हो चुकी हैं। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए मराठवाड़ा क्षेत्र के सभी भागों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश महावितरण क्षेत्रीय कार्यालय के सह-प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने (आईएएस) ने महावितरण के सभी मुख्य अभियंताओं एवं अधीक्षक अभियंताओं को सख्ती से दिए हैं।

राज्य में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी हैं। विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य की दृष्टि से इन परीक्षाओं का अत्यंत महत्व है। परीक्षा अवधि के दौरान यदि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होता है, तो इससे परीक्षा आयोजन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कड़े समय-सारणी एवं निगरानी के अंतर्गत संपन्न की जाती हैं। संपूर्ण परीक्षा कालावधि में सुचारु विद्युत आपूर्ति अनिवार्य है। इसके लिए परीक्षा समय में किसी भी प्रकार की नियोजित विद्युत कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही, पूर्व सूचना देकर भी विद्युत आपूर्ति बंद न की जाए, इसकी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार रखने, आवश्यक तकनीकी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी तकनीकी समस्या के उत्पन्न होते ही तत्काल सुधार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

अधिकारियों के विरुद्ध जिम्मेदारी तय

परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के लिए जिम्मेदार किसी भी त्रुटि को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ऐसा कड़ा चेतावनी सह प्रबंध निदेशक आदित्य जीचने ने दी है।

परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, तकनीकी दोष पाए जाने अथवा मरम्मत कार्य में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया।

महावितरण की ओर से मराठवाडा में दसवी एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा अवधि के दौरान निर्वाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने का आश्वासन सह-प्रबंध निदेशक आदित्य जीवने ने दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com