पहले अपहरण, अब ब्लास्ट; पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर बड़ा हमला, 3 फीट उड़ गई रेलवे पटरी

Zafar Express Attack: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर रेलवे को निशाना बनाया गया है। संदिग्ध विद्रोहियों द्वारा जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल पर किए गए बम हमलों से रेलवे ट्रैक को...
First kidnapping, now a blast; another major attack on the Jaffar Express, the railway track was blown up by 3 feet, train services suspended.
जाफर एक्सप्रेस पर फिर बड़ा हमला,
Published on: 
Updated on: 

Pakistan News In Hindi: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा हालात एक बार फिर गंभीर हो गए हैं। यहां शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर बड़ा बम विस्फोट किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल यात्री ट्रेनों पर हमला करने की कोशिश की जिसके चलते रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा और ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से रोकनी पड़ीं।

क्वेटा के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) शाहिद नवाज ने बताया कि पहला विस्फोट शुक्रवार को मुश्काफ इलाके में हुआ जिसमें रेलवे ट्रैक का लगभग तीन फीट हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कुछ ही घंटों बाद दश्त क्षेत्र में दूसरा विस्फोट हुआ जिससे मुख्य रेल लाइन को और नुकसान पहुंचा। दोनों ही घटनाओं में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन विस्फोटों के कारण रेलवे ढांचे को गंभीर क्षति हुई है।

दो ट्रेनों को पटरी से उतारने का था प्लान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों हमलों का मकसद जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल को पटरी से उतारना था। विस्फोटों के बाद मुख्य लाइन पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से क्वेटा से पाकिस्तान के अन्य प्रांतों को जोड़ने वाली रेल सेवाएं बाधित हो गईं। SSP शाहिद नवाज़ ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और शनिवार से क्वेटा से बाहर जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों को सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही रवाना किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा चिंताओं के बीच यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जाफर एक्सप्रेस की एक विशेष सेवा को पेशावर के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई है। हालांकि, नियमित ट्रेनों का संचालन फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की हरी झंडी का इंतजार कर रहा है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में किया जा रहा है।

पहली बार नहीं बनाया गया है निशाना

यह पहली बार नहीं है जब जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया हो। पिछले दो महीनों में कम से कम तीन बार जाफर एक्सप्रेस और बोलन मेल पर हमले किए जा चुके हैं। इन घटनाओं में ट्रैक को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी की जान नहीं गई। इससे पहले 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस एक अभूतपूर्व हमले का शिकार बनी थी जब आतंकवादियों ने ट्रेन के लोकोमोटिव पर गोलीबारी की और लगभग 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। उस हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि सुरक्षा बलों ने बंधकों को छुड़ाने का दावा करते हुए 33 विद्रोहियों को मार गिराने की बात कही थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com