- Hindi News »
- World »
- Arshdeep Dalla Has Been Detained In Canada By Canadian Police India
अर्शदीप डल्ला की गिरफ्तारी के बाद भारत की कनाडा से बड़ी मांग, ट्रूडो की बढ़ जाएगी टेंशन!
- Written By: अर्पित शुक्ला
अब भारत की ओर से उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई है। भारत का कहना है कि कनाडा को अर्श डल्ला को भारत को सौंप देना चाहिए क्योंकि डल्ला के खिलाफ कई आतंकी मामले लंबित हैं।

अर्शदीप डल्ला की गिरफ्तारी के बाद भारत की कनाडा से बड़ी मांग, ट्रूडो की बढ़ जाएगी टेंशन!
नई दिल्ली: खालिस्तानी आतंकी और हरदीप सिंह निज्जर के साथी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस ने अर्श को पिछले महीने पड़ोसी देश में हुई फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अर्श डाला को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का भी करीबी माना जाता था। पिछले साल निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में खटास आ गई है।
खबरों की मानें तो भारतीय सुरक्षा एजेंसी ने भी कनाडा में अर्श डाला के अरेस्ट को कन्फर्म किया है। अर्श डाला पर 27 और 28 अक्टूबर को मिल्टन शहर में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में कई गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच कनाडा की हैल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा कर रही है, जिसके बाद अब अर्श को गिरफ्तार किया गया है।
भारत ने की मांग
अब भारत की ओर से उसके प्रत्यर्पण की मांग की गई है। भारत का कहना है कि कनाडा को अर्श डल्ला को भारत को सौंप देना चाहिए क्योंकि डल्ला के खिलाफ कई आतंकी मामले लंबित हैं। अगर कनाडा आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्ध है तो कनाडा को अर्श डल्ला को भारत को सौंप देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
भारत में अर्शदीप के खिलाफ कई मामले
अर्शदीप के खिलाफ भारत में भी कई मामले दर्ज हैं। वह कई आपराधिक मामलों में भारत में वांछित है। वह फिलहाल अपनी पत्नी के साथ कनाडा में रह रहा है। पिछले कुछ महीनों में भारत और कनाडा के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए हैं। जिसका परिणाम यह हुआ कि दोनों देशों ने फिलहाल के लिए राजनयिंक संबंध खत्म कर दिए हैं।
बता दें कि 18 जून 2023 को निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के एक गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में भारत पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, कनाडा ने कभी सबूत नहीं दिए और भारत ने शुरू से ही इन आरोपों को खारिज किया है।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 2-3 आतंकी के छिपे होने की आशंका
Arshdeep dalla has been detained in canada by canadian police india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran Conflict: होर्मुज में अमेरिकी हमले से तनाव, ईरान ने दी इजरायल को मिटाने की बड़ी धमकी
May 27, 2026 | 06:53 AMNavabharat Nishanebaaz: नहीं रह गया आपसी विश्वास, तुलसी ने छोड़ा ट्रंप का साथ
May 27, 2026 | 06:48 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 मई: हिमाचल के सोलन में जंगल की लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे लोग और प्रशासन
May 27, 2026 | 06:34 AMHoroscope 27 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा राज सम्मान और वाहन सुख, जानें गुण, कलात्मक रुचि और भविष्यफल
May 27, 2026 | 06:00 AMपेट्रोल का खर्च करेगा खत्म, MG Comet EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 05:37 AMवो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
May 27, 2026 | 05:30 AMViral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














