-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jammu And Kashmir Encounter Between Terrorists And Security Forces Continues In Srinagar
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 2-3 आतंकी के छिपे होने की आशंका
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में आज यानी रविवार 10 नवंबर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

श्रीनगर: आतंकियों-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में जबरवान वन क्षेत्र में आज यानी रविवार 10 नवंबर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आतंकियों के होने की सूचना के बाद यहां जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद इस जबरवान वन क्षेत्र में गोलीबारी शुरु हुई। ऐसे में अब इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है।
मामले पर कुछ अधिकारियों ने बताया कि , यह मुठभेड़ दाचीगाम और निशात क्षेत्र के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में आज सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई। कहा गया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। वहीं इस मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
यहां पढ़ें – ‘यह जमीन वक्फ की ! कर्नाटक के किसानों को मिले ऐसे नोटिस पर मचा बवाल, सिद्धारमैया सरकार की अधिकारियों को लताड़
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
महाराष्ट्र-कश्मीर-शिवसेना का बंधन हो रहा मजबूत, कश्मीर से लौटकर बोले डॉ. श्रीकांत शिंदे
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
Kashmir Zone Police tweeted, “A joint Police and security forces operation was launched in Zabarwan forest area of Srinagar based on specific intelligence about the presence of terrorists. An exchange of fire ensued during the operation…” pic.twitter.com/ce7nknw8HJ — ANI (@ANI) November 10, 2024
जानकारी दें कि, बीते 8 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं बीते 9 नवंबर शनिवार को ही सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे कठुआ में सेना प्रमुख का दौरा ऐसे समय में हुआ जब जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद निरोधक अभियान तेज हो गए हैं, जहां बीते गुरुवार को ही किश्तवाड़ जिले में हुए एक हमले में आतंकवादियों ने दो ग्राम रक्षा गार्ड का अपहरण करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
यहां पढ़ें – एयरपोर्ट में 200 वाली चाय मिलेगी 50 रुपये में! इकोनॉमी जोन में खाने-पीने की चीजें होंगी 60-70% सस्ती
वहीं इस मामले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडीजी सदस्यों पर जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी और सभी आतंकी समूहों का खात्मा करने तथा इस बर्बर कृत्य का बदला लेने का संकल्प दोहराया था। इस वर्ष किश्तवाड़ सहित जम्मू क्षेत्र के अन्य जिलों — राजौरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, डोडा और कठुआ में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jammu and kashmir encounter between terrorists and security forces continues in srinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMMojtaba Khamenei Revenge: पिता के जनाजे के बाद मोजतबा खामेनेई का पहला संबोधन, अमेरिका से बदला लेने की कही बात
Jul 12, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














