डाक सहायक की धारदार हथियार से हत्या, बेटी ने घर पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर

Indore Crime News: इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में डाक सहायक उर्मिला सैनी की कथित तौर पर उनके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
Police investigate the murder of postal assistant Urmila Saini at Dak Kunj Colony in Indore as the accused husband remains absconding.
डाक विभाग में पदस्थ उर्मिला (फोटो सोर्स - नवभारत )
Updated on

Indore Woman Postal Employee Murdered: शहर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र स्थित डाक कुंज कॉलोनी में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत उर्मिला सैनी की कथित तौर पर उनके पति अखिलेश सैनी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी तब सामने आई जब उनकी बेटी स्कूल से घर लौटी और मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।

बेटी के सामने आया दर्दनाक सच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अखिलेश सैनी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा। वहां उसने बेटी को एटीएम कार्ड, उसका पिन और कुछ नकद रुपए दिए और बिना कुछ बताए वहां से चला गया। जब बेटी स्कूल से घर पहुंची तो घर के अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

सूचना मिलते ही सयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढें:

हत्या की वजह अब भी रहस्य

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इंदौर पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रिश्तों और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com