- Hindi News »
- World »
- All Countries No Cutoff Trump New Trade Liberation Day Reciprocal Tariff Heavy Tax Imposed On Dirty 15
Trump Tariff: अमेरिका का नया व्यापार युद्ध, डर्टी 15 देशों पर लगेगा भारी टैक्स; वैश्विक बाजार में मचेगी खलबली!
ट्रंप के फैसले का विरोध अमेरिकी कंपनियां भी कर रहीं है। फोर्ड, जनरल मोटर्स व स्टेलांटिस जैसी दिग्गज कंपनियों ने कहा कि यदि ट्रंप 25% ऑटोमोबाइल टैरिफ लागू करते हैं, तो अमेरिका में गाड़ियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होगी।
- Written By: सौरभ शर्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स - सोशल मीडिया)
कैलिफोर्नियां: डोनाल्ड ट्रंप के बहुचर्चित लिबरेशन डे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और यह दिन आते ही वैश्विक व्यापार के नियम बदल सकते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप उन देशों पर भारी शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनका अमेरिका के साथ व्यापार असंतुलन है। उनके इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन 15 देशों पर पड़ेगा, जिन्हें उनके प्रशासन ने डर्टी 15 करार दिया है। इस सूची में चीन, यूरोपीय संघ, मैक्सिको, वियतनाम, ताइवान, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा और भारत जैसे देश शामिल हैं। रेसिप्रोकल टैरिफ को 2 अप्रेल बुधवार से डर्टी 15 देशों की घोषणा के साथ लागू किया जा सकता है।
ट्रंप का मानना है कि दुनिया के अधिकतर देश अमेरिका का व्यापारिक फायदा उठा रहे हैं और इसे ठीक करने के लिए वह रेसिप्रोकल टैरिफ यानी बदले में शुल्क लगाने की नीति अपनाने जा रहे हैं। लेकिन कई विशेषज्ञ इस कदम को एक बड़े व्यापार युद्ध की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं, जिसमें चीन, कनाडा और यूरोपीय संघ जैसे बड़े देश जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। सवाल यह है कि क्या यह रणनीति अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी या वैश्विक व्यापार तंत्र को हिला कर रख देगी?
कौन हैं डर्टी 15 और क्यों है अमेरिका उनसे नाराज?
डर्टी 15 उन देशों की लिस्ट है, जो अमेरिका को ज्यादा निर्यात करते हैं और बदले में अमेरिका से कम माल खरीदते हैं। इस व्यापारिक असंतुलन के चलते ट्रंप की सरकार इन्हें टैरिफ के जरिए सबक सिखाना चाहती है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यह शुल्क सभी देशों पर लागू होगा, चाहे वे अमेरिका के करीबी सहयोगी ही क्यों न हों। इस फैसले को लेकर पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत जैसे कुछ देश अपने आयात शुल्क में कमी करने पर विचार कर रहे हैं ताकि टैरिफ से बचा जा सके। वहीं, चीन और कनाडा पहले ही अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगा चुके हैं। इस फैसले के प्रभाव का अंदाजा अभी पूरी तरह से नहीं लगाया जा सकता, लेकिन यह जरूर तय है कि इससे वैश्विक व्यापार प्रभावित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
नया व्यापार तरीका या एक रणनीतिक चाल?
ट्रंप की अप्रत्याशित रणनीतियों के कारण यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है कि यह कदम केवल एक समझौता वार्ता का तरीका है या फिर वास्तव में एक नई व्यापार नीति की शुरुआत। कुछ अर्थशास्त्री इसे महज एक दबाव बनाने की रणनीति मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इससे बाजारों में अस्थिरता आ सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी और कंपनियों को उत्पादन लागत में बढ़ोतरी झेलनी पड़ेगी।
इस फैसले के विरोध में अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी आ गई हैं। फोर्ड, जनरल मोटर्स और स्टेलांटिस जैसी दिग्गज कंपनियों का कहना है कि यदि ट्रंप 25% ऑटोमोबाइल टैरिफ लागू करते हैं, तो अमेरिका में गाड़ियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। कृषि क्षेत्र के व्यवसाय भी चिंतित हैं क्योंकि अन्य देश अमेरिकी कृषि उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगा सकते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होगा।
आगे क्या होगा?
ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि उनके नए टैरिफ में कोई देश छूट नहीं पाएगा। लेकिन सवाल यह है कि यह शुल्क कब तक लागू रहेंगे? क्या अगर देश अमेरिका के साथ नई व्यापारिक शर्तों पर सहमत होते हैं, तो यह टैरिफ हटाए जा सकते हैं? अभी इन सवालों के जवाब नहीं मिले हैं, लेकिन यह तय है कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं इस फैसले से प्रभावित होने वाली हैं।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अब सभी की नजरें बुधवार पर टिकी हैं, जब ट्रंप के लिबरेशन डे का आगाज होगा। यह दिन वैश्विक व्यापार का नया अध्याय लिख सकता है या फिर एक बड़े आर्थिक संघर्ष की शुरुआत कर सकता है।
All countries no cutoff trump new trade liberation day reciprocal tariff heavy tax imposed on dirty 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














