- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Election 2026 Eci Reshuffle Dgp Police Commissioner Transfers
बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन, डीजीपी से लेकर मुख्य सचिव तक बदले, क्यों हिली ममता सरकार की प्रशासनिक मशीनरी?
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के साथ ECI ने राज्य का अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। आयोग ने डीजीपी और कोलकाता कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को हटाकर नई नियुक्तियां की हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

सीईसी ज्ञानेश कुमार, फोटो- सोशल मीडिया
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग शुरू होने से पहले ही दिल्ली से एक ऐसा आदेश आया है जिसने राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में हड़कंप मचा दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की ओर से रविवार को चुनाव शांतिपूर्ण कराने के आश्वासन के बाद ये कार्रवाई की कई।
आयोग ने सोमवार को राज्य के पुलिस और प्रशासनिक अमले की पूरी तस्वीर बदल दी है। यह कार्रवाई न केवल निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए है, बल्कि उन अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखने के लिए भी है जिन पर पक्षपात के आरोप लगाए जा सकते थे।
सिद्ध नाथ गुप्ता बने नए डीजीपी
चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग के शीर्ष स्तर पर तत्काल प्रभाव से बदलाव किए हैं। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पश्चिम बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है, उन्होंने पीयूष पांडे की जगह ली है।
इसके अलावा, कोलकाता पुलिस की कमान अब अजय कुमार नंद के हाथों में होगी, जिन्हें सुप्रतिम सरकार की जगह नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। आयोग ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नटराजन रमेश बाबू को डीजी और अजय मुकुंद रानाडे को एडिशनल डीजी (लॉ एंड आर्डर) के पद पर तैनात किया है।
सम्बंधित ख़बरें
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
Bengal Elections: फालता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में CRPF-RAF के जवान तैनात, मचा बवाल
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
जीती तो CM, हारी तो EVM…बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ
मुख्य सचिव और गृह सचिव पर गाज, चुनावी कार्यों से बाहर
पुलिस के साथ-साथ राज्य की नौकरशाही में भी एक अभूतपूर्व घटनाक्रम देखने को मिला है। रविवार रात को ही आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादले का आदेश जारी कर दिया। आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी निर्देश दिया है कि ये दोनों अधिकारी अब चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य में शामिल नहीं होंगे। इनकी जगह अब दुष्यंत नरियाला नए मुख्य सचिव और संघमित्रा घोष नई गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
120 अधिकारियों की नियुक्तियां कानूनी पेचीदगियों में फंसी
एक तरफ जहां चुनाव आयोग ने खुद बड़े बदलाव किए, वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार द्वारा अंतिम समय में किए गए तबादलों पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, रविवार को चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक एक घंटे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने 11 IAS और 109 WBCS अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया था।
अब आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों ने एमसीसी लागू होने से पहले अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था, वे अब बिना आयोग की अनुमति के पदभार नहीं संभाल सकेंगे। अब प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए भी किसी भी तबादले के लिए राज्य सरकार को पहले चुनाव आयोग की सहमति लेनी होगी।
यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव 2026: 126 सीटें, ‘हिमंता बनाम गौरव’ की जंग में कौन मारेगा बाजी; जानें क्या होगा सियासी दांव
23 और 29 अप्रैल को मतदान, 8 चरणों के बजाय 2 चरणों में होगा फैसला
इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया को काफी संक्षिप्त रखा गया है। 2021 के 8 चरणों के मुकाबले इस बार राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए केवल दो चरणों में मतदान होगा।
पहला चरण (23 अप्रैल): 152 सीटों पर मतदान।
दूसरा चरण (29 अप्रैल): शेष 142 सीटों पर मतदान।
नतीजे (4 मई): दोनों चरणों की मतगणना एक साथ होगी।
West bengal election 2026 eci reshuffle dgp police commissioner transfers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
May 02, 2026 | 02:43 PMपवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PMPCC चीफ जीतू पटवारी का BJP सरकार पर जुबानी हमला, 7 मई को चक्काजाम का ऐलान
May 02, 2026 | 02:39 PMधुले के ‘पांच कंदील’ क्षेत्र का बदलेगा चेहरा: 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक मार्केट, अतिक्रमणमुक्त शहर की ओर कदम
May 02, 2026 | 02:39 PMRatnagiri Education Department पर संकट: रत्नागिरी में प्रमुख पद रिक्त, नीतिगत फैसलों में आ रही देर
May 02, 2026 | 02:33 PMEnglish Proficiency Tests: विदेश जाना चाहते हैं? IELTS के अलावा इन पापुलर इंग्लिश टेस्ट से बढेंगी संभावनाएं
May 02, 2026 | 02:31 PMNashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
May 02, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM













