- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik District Hospital Burn Ward Inauguration Modern Icu
Nashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Nashik District Hospital Burn Ward: नासिक जिला अस्पताल में आधुनिक मॉड्यूलर बर्न वार्ड का उद्घाटन किया गया। इससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को संक्रमण मुक्त और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

नासिक डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बर्न वार्ड का गिरीश महाजन ने किया उद्घाटन (सौ. नवभारत )
Nashik District Hospital Burn Ward Inaugration: जिला नियोजन समिति (डीपीसी) के कोष से सरकारी जिला अस्पताल में नवनिर्मित विस्तारित बर्न वार्ड चरण-1 का लोकार्पण आज सुबह राज्य के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद डॉ शोभा बच्छाव, महापौर हिमगौरी आडके-आहेर, उपमहापौर विलास शिंदे, विभागीय आयुक्त डॉ प्रवीण गेडाम, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, जिला शल्य चिकित्सक डॉ सतीश शिंपी और अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ नीलेश पाटिल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
गिरीश महाजन ने किया लोकार्पण
लोकार्पण के पश्चात मंत्री गिरीश महाजन ने जिला अस्पताल के अत्याधुनिक आईसीयू, आपातकालीन वार्ड और आहार विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और अस्पताल द्वारा दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik Advanced City Plan: नाशिक में 35,000 करोड़ की योजनाएं, 17 नए पुल बनेंगे
Kandivali MNS Workers Assault: राज ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
नासिक में लू का अलर्ट: 11 से 4 बजे तक घर में रहें, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा
ये भी पढ़ें :- Nashik Advanced City Plan: नाशिक में 35,000 करोड़ की योजनाएं, 17 नए पुल बनेंगे
बर्न वार्ड की विशेषताएं
इस नए मॉड्यूलर बर्न वार्ड के शुरू होने से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को संक्रमण मुक्त और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा मिल सकेग। इस वार्ड की मुख्य विशेषताओं में संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष अत्याधुनिक प्रणाली, 5 बेड की क्षमता वाला सुसज्जित कक्ष, स्वतंत्र आइसोलेशन सुविधा और आधुनिक ड्रेसिंग रूम, उपचार के लिए नवीनतम मेडिकल उपकरण हैं।
जिला शल्य चिकित्सक डॉ। सतीश शिंपी ने बताया कि वर्तमान बर्न वार्ड के मरीजों को जल्द ही इस नए मॉड्यूलर वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। साथ ही, अस्पताल प्रशासन ने बर्न वार्ड के दूसरे चरण के आधुनिकीकरण का कार्य भी तत्काल शुरू करने की योजना बनाई है।
Nashik district hospital burn ward inauguration modern icu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
May 02, 2026 | 02:30 PMCSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
May 02, 2026 | 02:29 PMमुंबई में बारिश से पहले एक्शन में मेयर रितु तावड़े, नालों की सफाई में ढिलाई पर अधिकारियों को फटकार
May 02, 2026 | 02:28 PMआज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PMमालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
May 02, 2026 | 02:24 PMNashik Advanced City Plan: नाशिक में 35,000 करोड़ की योजनाएं, 17 नए पुल बनेंगे
May 02, 2026 | 02:19 PMBandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
May 02, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM














