जीती तो CM, हारी तो EVM...बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ

BJP leader Tarun Chugh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और पंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी भड़की। भाजपा नेता ने ममता बनर्जी और भगवंत मान पर हमला बोला।
tarun chugh slams mamata banerjee and bhagwant mann
ममता बनर्जी- तरुण चुघ- भगवंत मान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Tarun Chugh: पंजाब में आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर केस दर्ज किया गया है। संदीप पाठक पर गैर-जमानती धाराओं को लेकर 2 आपराधिक मामले दर्ज किए गए है। पंजाब पुलिस संदीप पाठक को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इस मामले पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

पंजाब पुलिस द्वारा राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ 2 FIR दर्ज किए जाने पर, BJP नेता तरुण चुघ ने कहा, पंजाब की भगवंत मान की सरकार बदलाखोरी पर काम कर रही है। सरकार हताश हो गई है और लगातार इनका जनसमर्थन घट रहा है। AAP सरकार के प्रति लोगों के मन में असंतोष का एक साफ माहौल बन गया है। इसी हताशा, निराशा और गुस्से के चलते ये बदले की भावना से की गई कार्रवाई की जा रही है।

भगवंत मान की सरकार का फेयरवेल

इस कार्रवाई पर भाजपा नेता ने कहा, कि हालांकि, पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं; पंजाब झुकेगा नहीं। कभी राष्ट्रीय क्रिकेटर की सुरक्षा वापस ले लेते है, कभी उनके घर में कार्यकर्ताओं को भेजकर अपशब्द लिखाते है, इंडस्ट्रियलिस्ट के घर छापेमारी करवाते है। यह अच्छी बात नहीं है। भगवंत मान साहब पंजाब की जनता बाय-बाय कर रही है। पंजाब की जनता जब फेयरवेल दे रही हो तो स्वीट एंड होना चाहिए।

ममता बनर्जी पर बोला हमला

इसी दौरान पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौराम ममता बनर्जी के स्ट्रॉन्ग रूम विवाद पर भी उन्होंने तंज कसा। सीएम ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में भी, ममता बनर्जी और TMC इसी तरह निराशा से घिरे हुए हैं, क्योंकि उन्हें यह साफ तौर पर समझ आ गया है कि उनकी हार तय है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी और उनकी क्रूर सरकार को पहले ही 'बाय-बाय' कह दिया है।

तरुण चुघ ने कहा महीने की 4 तारीख को, ममता दीदी इतिहास बन जाएंगी। अभी जो भी यह अफरा-तफरी और नाटकबाजी चल रही है, वह बस अपनी तेजी से गिरती साख को बचाने की एक हताश कोशिश है। अगर जीत गई तो सीएम और हार गई तो ईवीएम, ये कौन-सा फॉर्मूला है। यह वहीं ईवीएम और चुनाव आयोग हौ जिसके कारण आप 3 बार मुख्यमंत्री बनी है। ये दोहरा मापदंड है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com