किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान

Assembly Election 2026 Result Update: प. बंगाल विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के रुझान आने के बाद भाजपा नेतृत्व ने राज्य में चुनाव बाद की स्थितियों से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
MLAs Must Not Leave Their Constituencies Under Any Circumstances: BJP Issues Directive Ahead of Bengal Election Results
अमित शाह और नरेद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

West Bengal Assembly Election 2026 Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के रुझान आने के बाद भाजपा नेतृत्व ने राज्य में चुनाव बाद की स्थितियों से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से पार्टी के नेताओं को बिना बुलाए अपना क्षेत्र नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक चुनाव लड़ रहे नेताओं के साथ-साथ पार्टी संगठन के स्थानीय नेताओं को भी नतीजे आने के कुछ दिन बाद तक भी अपने क्षेत्र में रहने के निर्देश दिया गया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि परिणाम के बाद अपोजीशन की तरफ से संभावित किसी भी तरह की हिंसा से निपटा जा सके।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद राज्य में कई जगह हिंसक झड़प की घटना सामने आईं थी। उस दौरान राज्य में TMC कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निशाना बनाया गया था। इस बार के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अपने समर्थकों की सुरक्षा के मद्देनजर बीजेपी अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है।

त्वरित कार्रवाई होगी सुनिश्चित

बीजेपी नेतृत्व ने कहा है कि चुनावी नतीजे आने के बाद भी राज्य में वार रूम काम करता रहेगा। इससे सभी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की जानकारी लगातार आगे पहुंचती रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। भावी स्थितियों से निपटने के लिए पार्टी के नेता लगातार बैठकें करके तैयारी कर रहे हैं। 2 मई को पार्टी की कोलकाता में एक बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में 4 मई को होने वाली मतगणना और उसके बाद की स्थिति पर चर्चा मुख्य मुद्दा होगा।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती

मीडिया सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व ने 4 मई के बाद की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में अपने पूरे संगठन को जरूरी निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार, पार्टी के निर्वाचित विधायक बिना बुलाए अपना क्षेत्र नहीं छोड़ेंगे। इस दौरान संगठन के प्रमुक नेताओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा के मद्दे नजर चुनाव आयोग द्वारा राज्य में अगले आदेश तक बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।

सीसीटीवी कैमरों 24 घंटे निगरानी

टीएमसी नेताओं द्वारा स्टांगरूम में ईवीएम मशीनों से कथित छेड़छाड़ और गड़बड़ी के आरोप पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया था कि मदगणना केंद्रों पर किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं है। केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ-साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बता दें कि गुरूवार को कोलकाता में गुरूवार को मतगणना केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ था। टीएमसी प्रवक्ता और प्रत्याशी कुणाल घोष एवं शशि पांजा ने केंद्रों पर धरना दिया था। वहीं पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर के सखावत स्कूल के मतगणना केंद्र पर पहुंच गई थी। इस पर जमकर हंगामा हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com