जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Bargi Dam Tragedy Madhya Pradesh: जबलपुर के बरगी डैम में भीषण हादसा हुआ। आंधी-तूफान के कारण पर्यटकों से भरा क्रूज डैम में पलट गया। हादसे के बाद 5 शव बरामद हुए कई अब भी लापता। देखें वीडियो।

Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक पलट गया। इस हादसे में अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके है। गुरुवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के कारण क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि क्रूज पर लगभग 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमें ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया का एक परिवार भी शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार, 15 लोगों ने खुद तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोग लापता हो गए। इस वीडियो में देखें इस भयावह हादसे का मंजर और विस्तार में पूरी खबर।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com