- Hindi News »
- West Bengal »
- Bjp Manipulating Bengal Voter Lists With Poll Panels Blessing Mamata Banerjee
Bengal Politics: केजरीवाल की हार से डरीं ममता बनर्जी? चुनाव आयोग और BJP को दी बड़ी ‘धमकी’
- Written By: अर्पित शुक्ला
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि बीजेपी ने राज्य की मतदाता सूची में हेराफेरी के लिए दो ऑनलाइन एजेंसियों की नियुक्ति की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
नवभारत डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘निर्वाचन आयोग की मदद” से मतदाता सूची में अन्य राज्यों के फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज करने का आरोप लगाया और दावा किया कि पार्टी ने दिल्ली और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए इसी तरह की रणनीति अपनाई थी।
बनर्जी ने यहां तृणमूल कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक निकाय को ‘‘प्रभावित करने की कोशिश” कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बिल्कुल स्पष्ट है कि भाजपा किस तरह निर्वाचन आयोग के सहयोग से मतदाता सूची में हेराफेरी कर रही है।”
आंदोलन की चेतावनी
बनर्जी ने कहा, ‘‘यदि मैं (2006 में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान) 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं, तो हम निर्वाचन आयोग के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर सकते हैं। यदि जरुरत पड़ी तो हम मतदाता सूची में सुधार और फर्जी मतदाताओं को हटाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग के कार्यालय के समक्ष अनिश्चित काल के लिए धरना भी दे सकते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘‘दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हरियाणा और गुजरात से मतदाताओं का नाम दर्ज कराके चुनावों में हेराफेरी करने की इसी तरह की रणनीति अपनाई थी।”
सम्बंधित ख़बरें
12 वर्षों में बदला भारत का विकास मॉडल, भाजपा ने गड़चिरोली में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
TMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद
यह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
ममता ने कहा, ‘‘दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा ने हरियाणा और गुजरात से फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण कराके चुनाव जीते थे। अब वे बंगाल में भी ऐसा ही करना चाहते हैं। वे जानते हैं कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हुए तो बंगाल में वे नहीं जीत सकते।” बनर्जी ने भाजपा पर ‘‘निर्वाचन आयोग की मदद से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में दूसरे राज्यों से आए फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण कराने” का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची की जांच शुरू करने का भी निर्देश दिया।
भाजपा पर लगाया आरोप
बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव से पहले ये काम पार्टी की प्राथमिकता में होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया, ‘‘बूथ कार्यकर्ताओं को तुरंत सत्यापन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। जिला अध्यक्षों को प्रक्रिया की निगरानी करनी चाहिए और सात दिन के भीतर निष्कर्ष पेश करने चाहिए। ” बनर्जी ने भाजपा की रणनीति के बारे में किए गए अपने दावे का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘महाराष्ट्र और दिल्ली के राजनीतिक दल इसे समझने में विफल रहे, लेकिन हम यह समझ गए। इसी तरह भाजपा ने महाराष्ट्र और दिल्ली में जीत हासिल की।” उन्होंने कहा, ‘‘अब महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद वे पश्चिम बंगाल को निशाना बना रहे हैं। हम इसका कड़ा जवाब देंगे। एक बार फिर ‘खेला होबे’। मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि इस बार और भी जोरदार तरीके से जवाब दें।”
चुनाव आयोग पर भी लगाया आरोप
बनर्जी ने एक सूची दिखाते हुए दावा किया कि इसमें ‘‘फर्जी मतदाताओं” के नाम हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘मेरे पास सभी जिलों से सबूत हैं। ये रहे। हरियाणा और गुजरात के लोगों के नाम पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम के साथ एक ही मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) संख्या पर दिखाई दे रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं।” बनर्जी ने भाजपा पर भारत निर्वाचन आयोग को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘मैं निर्वाचन आयोग का सम्मान करती थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इसमें भाजपा से जुड़े लोग ही हैं। नये मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री के अधीन सहकारिता विभाग में सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। यह मत भूलिए, हम दिल्ली में निर्वाचन आयोग कार्यालय के पास भी धरना दे सकते हैं।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बनर्जी ने भाजपा पर ‘‘निर्वाचन आयोग की मदद से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में दूसरे राज्यों से आए फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण कराने” का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘‘हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से मतदाता सूची में शामिल किया गया है। हम बाहरी लोगों (भाजपा) को बंगाल पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे।” बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा ने दिल्ली (विधानसभा चुनाव) में जो किया है, उसे बंगाल में दोहराया नहीं जा सकता।” बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह हेरफेर उन निर्वाचन क्षेत्रों में की जा रही है जहां भाजपा 2021 के विधानसभा चुनाव में मामूली अंतर से हारी थी।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को एक समिति का नेतृत्व करने का निर्देश दिया, जो हर खंड में मतदाता सूची की जांच करेगी। इस समिति में अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, सुदीप बंद्योपाध्याय और पार्टी के सांसद, विधायक मंत्री और नेता होंगे। बनर्जी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर पार्टी सदस्य मतदाता सूची की जांच करेंगे। सत्यापन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी और इसे 10 दिनों में पूरा किया जाएगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp manipulating bengal voter lists with poll panels blessing mamata banerjee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई की तटीय सुरक्षा को मिली नई ताकत, सागर रक्षक दल में 1246 नए स्वयंसेवक शामिल
Jun 16, 2026 | 01:41 PMFireless Cooking Recipes: बिना गैस और आग के बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज, बच्चों को आएंगी खूब पसंद
Jun 16, 2026 | 01:41 PMटूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता
Jun 16, 2026 | 01:40 PMनागपुर में ई-रिक्शा सवार युवक को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी देकर लूटा; चालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 16, 2026 | 01:40 PMमप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
Jun 16, 2026 | 01:28 PMSanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन
Jun 16, 2026 | 01:25 PMशिवसेना की स्थापना दिवस पर उद्धव को लगेगा सबसे बड़ा झटका, UBT सांसद और संजय राउत की पोस्ट से मिला हिंट
Jun 16, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














