यह उनका फैसला है... TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी

West Bengal Politics: 20 सांसदों के बगावत पर ऋतब्रत बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनका सामूहिक फैसला है। इसकी जानकारी हमें टीवी से मिली है।
"This is their decision..." – Ritabrata Banerjee's major statement on the merger of TMC MPs into the NCPI; says he received the information via television.
ऋतब्रत बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ritabrata Banerjee Statement On Rebel MPs: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा खेला हो गया है। पहले पार्टी के विधायक दल में टूट हुई और अब पार्टी के संसदीय दल में टूट हो गई। इस बीच, TMC से निष्कासित और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने TMC के बागी सांसदों पर चुप्पी तोड़ी है। NCPI में बागी सांसदों के विलय की खबरों पर ऋतब्रत ने कहा कि यह उनका फैसला है और उन्होंने यह फैसला मिलकर लिया है। हमारे ग्रुप में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।

बागी सांसदों के फैसले से बेखबर

विधायक दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट में देखा है कि 20 लोकसभा सांसदों ने NCPI में शामिल होने का फैसला किया है। आगे उन्होंने कहा कि जहां तक ​​पश्चिम बंगाल लेजिस्लेटिव पार्टी की बात है, हमें ऐसे किसी कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें टेलीविजन रिपोर्ट से पता चला कि 20 सांसद NCPI में शामिल हो गए हैं। यह उनका फैसला है।

स्पीकर को सौंपा पत्र

एक और MLA के पत्र पर हस्ताक्षर करने के बारे में ऋतब्रत बनर्जी कहते हैं, मैं नाम नहीं बताऊंगा क्योंकि बंगाल की मीडिया में किसी को भी उनके बारे में पता नहीं है। लोग अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन हमने स्पीकर को पहले ही एक पत्र सौंप दिया है। अगर इस स्टेज पर नाम सार्वजनिक किए जाते हैं, तो यह विशेषाधिकार का उल्लंघन होगा।

बीए कमेटी की बैठक पर सबकी नजरें

पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सबकी निगाहें कल होने वाली बिजनेस एडवाइलेटरी (बीए) कमेटी मीटिंग पर टिकी हैं। कल प्रस्तावित इस मीटिंग पर उन्होंने कहा कि बैठक होने पर देखेंगे। मुझे पक्का नहीं पता कि और कौन-कौन शामिल होगा। मैं जाऊंगा और मेरे चीफ व्हिप जाएंगे। बीए की यह बैठक TMC की आगामी राजनीतिक दिशा के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com