Sanchita Ugale Death Mystery: भाई के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस, 14 जून और Sushant Singh Rajput से जोड़ा कनेक्शन

Sanchita Ugale Death Case: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक सुसाइड से टीवी एंडस्ट्री स्तब्ध है, वहीं उनके भाई ने मौत का संबंध सुशांत सिंह राजपूत और 14 जून की तारीख से जोड़कर नया विवाद खड़ा किया।
Sanchita Ugale Death
दिवंगत संचिता उगले और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Sanchita Ugale Brother Shocking Claim: टीवी की चकाचौंध भरी दुनिया से एक बार फिर ऐसी खबर आई है, जिसने हर किसी को अंदर झकझोर कर रख दिया है। कई फेमस शो में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली युवा एक्ट्रेस संचिता उगले अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस बेहद कम उम्र में उनके इस दुनिया से चले जाने ने न सिर्फ उनके फैंस को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। हर कोई इस सोच में डूबा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक हंसते-खेलते करियर का अंत इतनी खामोशी से हो गया।

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक बयान ने अब इस पूरे मामले को लाकर एक कटघरे में खड़ा कर दिया है। दिवंगत संचिता उगले के कजिन भाई आकाश उगले का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बातों पर जोर दिया है। जिन्हें सुनकर लोग हैरान हैं। आकाश ने अपनी बहन के सोशल मीडिया अकाउंट का हवाला देते हुए बताया कि 'संचिता के प्रोफाइल पर भगवान कृष्ण के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा दिखती थी। उन्होंने दावा किया कि संचिता ने अपनी मृत्यु से ठीक पहले एक वीडियो रील शेयर की थी। इस रील में बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कुछ झलकियां थीं।

ग्लैमर की दुनिया का वो दबाव... और जो छीन लेता है मुस्कान!

वहीं बातचीत के दौरान आकाश उगले काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री के काम करने के तौर-तरीकों पर भी कई गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिल क्लास से आने वाले कलाकारों के लिए इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बनाना और उसे बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है।'

Sanchita Ugale Death
दिवंगत संचिता उगले और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

आकाश ने आगे कहा कि 'इन नए कलाकारों को हर दिन कई तरह के मानसिक और पेशेवर दबावों से गुजरना पड़ता है। यही बाहरी दबाव कई बार इन युवा प्रतिभाओं के मानसिक संतुलन को बुरी तरह प्रभावित कर देता है। भाई आकाश के अनुसार उनकी बहन भी कुछ इसी तरह की परिस्थितियों और मानसिक तनाव का सामना कर रही थीं जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था।'

पुलिस का कानूनी एक्शन

यह पूरी घटना 14 जून की शाम को मुंबई के पास नालासोपारा ईस्ट इलाके में आचोले गांव की एक बिल्डिंग में घटित हुई। जैसे ही परिवार वालों को इस बात की भनक लगी वे तुरंत संचिता को पास के अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमकुम भाग्य से मिली पहचान

संचिता उगाले टीवी में धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान बना रही थीं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर छोटी स्क्रीन पर अपनी कला का लोहा मनवाया था। ज़ी टीवी के बेहद फेमस और लंबे समय तक चलने वाले सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में उनके द्वारा निभाया गया दीया टंडन का किरदार काफी पसंद किया गया।

कुमकुम भाग्य’  धारावाहिक ने उनके करियर को एक नई दिशा दी थी। ज़ी टीवी पर दीया टंडन का किरदार संचिता खुद भी इस शो में बिताए समय को अपनी लाइफ का सबसे बड़ा बदलाव मानती थीं, जिसने उन्हें बतौर एक्ट्रेस पहचान और आत्मविश्वास दोनों दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com