- Hindi News »
- West Bengal »
- Bjp Leader Dilip Ghosh Absent From Amit Shah Public Meeting In Kolkata
पहले ममता से मुलाकात फिर मोदी-शाह की रैली से नदारद, बंगाल बीजेपी में होगी बड़ी बगावत!
भाजपा के कई नेताओं ने दिलीप घोष पर टीएमसी प्रमुख बनर्जी से नजदीकी बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला

File Photo
कोलकाता: भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष रविवार को यहां पार्टी की संगठनात्मक बैठक से अनुपस्थित रहे, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पूर्व सांसद और भाजपा की बंगाई इकाई के पूर्व अध्यक्ष किसी शीर्ष भाजपा नेता के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले 29 मई को उत्तरी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में भी वह उपस्थित नहीं थे।
घोष ने पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा के कई नेताओं ने उन पर टीएमसी प्रमुख बनर्जी से नजदीकी बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था।
ईमानदारी और साख पर सवाल नहीं
हालांकि, घोष ने कहा था कि उन्हें पूजा स्थल पर जाने का पूरा अधिकार है और कोई भी भाजपा के वफादार के रूप में उनकी ईमानदारी और साख पर सवाल नहीं उठा सकता। हालांकि, विवाद नहीं थमा और बाद में घोष को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, “मुझे एक जून को अमित जी के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग ऐसे हैं जो हमेशा पार्टी के दिग्गजों के साथ देखे जाते हैं। जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था, तो मैं अमित जी जैसे नेताओं के साथ उनके कार्यक्रमों में जाता था। अब मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करना पसंद करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Mahayuti MLC Seat Sharing: विधान परिषद चुनाव में महायुति का सीट फॉर्मूला तय, बीजेपी 12 सीटों पर लड़ेगी
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
Navabharat Nishanebaaz: राम ने धोए थे निषादराज के पैर ! अमित शाह का कथन बेसिर-पैर
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
मामला बढ़ने पर सफाई
घोष ने 29 मई को मोदी की जनसभा से पहले भी इसी तरह कहा था कि उन्हें राज्य भाजपा नेतृत्व ने आमंत्रित नहीं किया है। घोष पत्नी रिंकू मजूमदार के साथ रविवार को अपनी ससुराल गए। वहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे हर बैठक में आमंत्रित करना अनिवार्य या आवश्यक नहीं है। हो सकता है कि मुझे कुछ बैठकों में आमंत्रित किया जाए और कुछ में नहीं।” पार्टी के प्रमुख कार्यक्रमों में घोष की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, “दिलीप दा एक वरिष्ठ नेता हैं। मैं वास्तव में उनकी अनुपस्थिति पर टिप्पणी नहीं कर सकता।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp leader dilip ghosh absent from amit shah public meeting in kolkata
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर AC बस, दरोगा और कैदी समेत 5 की मौत
May 26, 2026 | 08:37 AMYavatmal: दिग्रस में खनिज माफियाओं का आतंक, राजस्व अधिकारियों पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, 12 पर FIR
May 26, 2026 | 08:28 AMभोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
May 26, 2026 | 08:26 AM20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
May 26, 2026 | 08:19 AMBade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 26, 2026 | 08:17 AMसाधारण शुरुआत, वैश्विक पहचान…रक्षा आत्मनिर्भरता में योगदान, नागपुर के सत्यनारायण नुवाल को पद्मश्री सम्मान
May 26, 2026 | 08:15 AMनासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
May 26, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














