- Hindi News »
- West Bengal »
- Bengal Govt Enforces 1950 Animal Kolkata Slaughterhouse Act Kolkata Meat Supply Hit
बंगाल सरकार की सख्ती का असर, कोलकाता में मांस की सप्लाई ठप, शहर के इकलौते बूचड़खाने पर मंडराया संकट
West Bengal New Animal Slaughter Rules: पशुवध पर सरकार द्वारा लाए गए नए नियम का असर दिखना शुरू हो गया है। कोलकाता के एकमात्र बूचड़खाने में पशु वध में आई भारी कमी।
- Written By: अमन मौर्या

बूचड़खाने की सांकेतिक तस्वीर (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Kolkata Slaughterhouse Meat Supply Hit: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही पुराने कानूनों को राज्य में सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। सुवेंदू सरकार ने अभी हाल ही में राज्य में नया पशु वध नियम लागू किया था। इसके तहत पशु वध के लिए फिटनेस सर्टीफिकेट अनिवार्य कर दिया गया साथ ही खुले में पशुवध पर भी रोक लगा दी गई। सरकार के इस कदम का राज्य में असर दिखना शुरू हो गया है।
कोलकाता में एकलौते बूचड़खाने में गुरूवार को मांस की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए नियम के मानदंडों को पूरा करने के कारण केवल 22 पशुओं के ही वध करने की अनुमति दी गई, जबकि सरकारी मानदंडो को पूरा न कर पाने के कारण 180 पशुओं को परिसर में ही रखा गया है। बता दें, पहले यहां 150 से 200 पशु कभी-कभी 250 पशुओं का रोजाना वध किया जाता था।
क्या था सरकार आदेश?
पश्चिम बंगाल सरकार ने 1950 के बंगाल कानून और 2018 के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए प्रदेश में पशु वध को लेकर एक नोटिस जारी किया था। सरकार द्वारा जारी नोटिस में पशु वध के लिए फिटनेस प्रमाण-पत्र अनिवार्य कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
शांतनु सिन्हा की सेवा समाप्त, नहीं मिला इस्तीफे का मौका, ED कार्रवाई के बाद पर सुवेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई
सीएम सुवेंदु का बड़ा एक्शन, दीदी की सरकार में बने जाति प्रमाण पत्रों की होगी जांच, 1.69 करोड़ लोग रडार पर
‘जिसे जाना है जाए, मैं अकेले TMC को खड़ी कर लूंगी’, कालीघाट बैठक में ममता का बागी नेताओं को दो-टूक
The West Bengal government has issued a modified notice for the public under the West Bengal Animal Slaughter Control Act 1950, saying no cattle or buffalo can be slaughtered without official certification, which declares the animal fit for slaughter. No open public slaughter… pic.twitter.com/cBdYrdRkvW — ANI (@ANI) May 14, 2026
लिखित सहमति आवश्यक
सरकार ने बताया कि फिटनेस प्रमाण पत्र पंचायत समिति के अध्यक्ष या नगरपालिका अध्यक्ष और सरकारी पशु चिकित्सक मिलकर जारी करेंगे। इसके अनुसार, पशु की आयु 14 साल से अधिक है, वह काम करने या प्रजनन करने के लायक नहीं है, किसी पुरानी बीमारी, शरीर की खराबी, चोट या कभी ठीक न होने वाली बीमारी की वजह से हमेशा के लिए अक्षम हो गया है। इस बात को लिखित रूप में सहमति आवश्यक माना गया था।
ये भी पढ़ें- अपराधियों की तरह पकड़े जाएंगे सरकारी टीचर, जालंधर SDM के तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप, महिला टीचरों में गुस्सा
नियम न मानने पर होगी जेल
‘पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम, 1950’ के संशोधित नोटिस के तहत पश्चिम बंगाल सरकार ने नियम के उल्लंघन पर 6 महीने की जेल या 1000 रुपये तक का जुर्माना या फिर दोनों सजा का प्रावधान बनाया। फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने से इनकार किए जाने की स्थिति में 15 दिनों के भीतर कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार में अपील भी कर सकता है।
Bengal govt enforces 1950 animal kolkata slaughterhouse act kolkata meat supply hit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल सरकार की सख्ती का असर, कोलकाता में मांस की सप्लाई ठप, शहर के इकलौते बूचड़खाने पर मंडराया संकट
May 17, 2026 | 10:12 AMवर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
May 17, 2026 | 10:10 AMनासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
May 17, 2026 | 10:02 AMनागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
May 17, 2026 | 09:57 AMबीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
May 17, 2026 | 09:47 AMNushrratt Bharuccha Struggle: पहली पसंद नहीं थीं नुसरत भरूचा, फिर भी ‘प्यार का पंचनामा’ से छा गईं एक्ट्रेस
May 17, 2026 | 09:44 AMनागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
May 17, 2026 | 09:40 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













