उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के...ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली

West Bengal BJP Vs TMC political Row: मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान। कहा- बंगाल में अब कानून का राज चलेगा और दोषियों को सुधार दिया जाएगा। अब नेता बदल चुका है, शासन सख्त है।

Dilip Ghosh Target Mamata Banerjee Government On RG Kar Case: भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था बड़ी बात कही है। उन्होंने पूर्व की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने क्षेत्र के बिगड़े हुए किशोर गैंगों को सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि अब नेता बदल चुका है और शासन सख्त है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले का जिक्र करते हुए घोष ने बताया कि चुनाव में किए गए वादे के मुताबिक तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच की नई प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जनता इस कदम से खुश है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब उन्हें लगातार अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और उनकी पूरी जिंदगी इसी में बीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर और चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा को बदलने की बात कही। अंत में, देश की आर्थिक स्थिति और ईंधन की कीमतों पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com