बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा

BMC Commissioner Ashwini Bhide ने मुंबई में सीसी रोड निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों की स्वच्छता और जलभराव रोकने के लिए भी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है।
BMC Commissioner Ashwini Bhide Road Work Monsoon Plan
BMC सड़क कार्य की समय सीमा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

BMC Commissioner Ashwini Bhide Road Work Monsoon Plan: बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

उन्होंने हिदायत दी है कि सड़कों का काम गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जहां इस मौसम में सीसी रोड का काम मुमकिन नहीं है, वहां कंक्रीट की बजाए समतल मैस्टिक सड़कें बनाई जानी चाहिए।

साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, सुरक्षा और परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश दिया है। मनपा मुख्यालय में सभी विभागों की समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई थी। इस बैठक में बीएमसी आयुक्त ने मुंबई में चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मनपा के क्लीनिक और अस्पतालों की इमारतें आकर्षक दिखनी चाहिए।

मॉडर्न ऑप्शन का इस्तेमाल हो

बीएमसी के सभी अस्पतालों में कुल 14,653 बेड उपलब्ध है। नए अस्पताल बनने के बाद लगभग 4,556 और बेड जुड़ जाएंगे। मनपा के हेल्थ सिस्टम में लगभग 21,299 स्थाई कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत है। सड़क कार्यों के दौरान, लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। स्कूलों, अस्पतालों और संवेदनशील जगहों पर पहले से मौजूद स्पीड बंध को फिर से लगाया जाना चाहिए।

मानसून से पहले सभी काम पूरे करना मुमकिन नहीं

ट्रैफिक सुरक्षा को और असरदार बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से थर्माप्लास्टिक मार्किंग, रंबलर स्ट्रिप्स वगैरह जैसे मॉडर्न ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून में निचले इलाकों में जलभराव रोकने के लिए मनपा का स्थाई सिस्टम तैयार रहना चाहिए। इस साल के मानसून से पहले सभी काम पूरे करना मुमकिन नहीं है, लेकिन अगले साल के लिए कारगर योजना बनाई जानी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com