NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO

Re NEET-UG Exam Date Updates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा करवाने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।

Re NEET-UG Exam Date: देश की सबसे बड़ी मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG 2026 को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। एनटीए ने 21 जून को नीट-यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा की है।  NTA ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ, NEET-UG 2026 के री-एग्जाम की तारीखों की घोषणा की। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। इस वीडियो में देखें NEET-UG परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com