...तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग

Enayetullah Abbasi Hate Speech: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने पर बांग्लादेशी कट्टरपंथी मौलाना ने भारत को दी धमकी। मौलाना ने बांग्लादेश सरकार से भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने की मांग की है।
"...Then we won't spare the Hindus": Rattled by BJP's victory, Bangladeshi Maulana makes a major demand to the Tariq government.
मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Enayetullah Abbasi Reactions ON West Bengal BJP Government: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद बांग्लादेशी कट्टरपंथियों की प्रतिक्रिया आने लगी है। कट्टरपंथी मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की सुरक्षा पर बोलते हुए मौलाना ने कहा, अगर पश्चिम बंगाल में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं, तो हमारे देश में भी हिंदुओं को सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। इससे पहले भी कई मौकों पर मौलाना अब्बासी ने भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करते हुए धमकी देता रहा है। इसके पहले मौलाना ने बांग्लादेश के मदरसों को हथियारों से लैस कर मिलिट्री बेस बनाने की सलाह भी दे चुका है। साथ ही भारत को धमकी देते हुए कहा था कि बांग्लादेशी मुसलमान नई दिल्ली में इस्लामिक झंडा फहराएंगे।

हिंदुओं को भी सुरक्षित नहीं रहने देंगे

इस दौरान मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने बांग्लादेशी सरकार को भी निशाने पर लिया। उसने कहा, बांग्लादेश सरकार पर ऐसी स्थिति का मुकाबला करने के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह एक अहम फर्ज है। भारत को चेतावनी देते हुए व्यापारिक संबंध तोड़ने की धमकी देनी चाहिए। साथ ही भारत को साफ बोलना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में मुसलमान सुरक्षित नहीं रहे, तो बांग्लादेश में भी हिंदुओं को सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। भारत पर कूटनीतिक और राजनीतिक दबाव डाला जाना चाहिएए।

मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा: अब्बासी

बांग्लादेशी मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने पर कहा कि भारत में हिंदुओं के लिए इजरायल के यहूदी मॉडल की तरह एक हिंदू केंद्रित व्यवस्था मुमकिन हो जाएगा। भाजपा पहले से ही इस दिशा में आगे बढ़ रही है और अब पश्चिम बंगाल में भी सत्ता संभाल ली है। वहां बीफ बेचने वालों के दुकान तोड़े जा रहे हैं, मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है। इसका हर हाल में विरोध किया जाना चाहिए।

पहले भी दिया विवादित बयान

कट्टरपंथी मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी एक इस्लामिक वक्ता है। वह अक्सर अपने भारत विरोधी भाषणों, नफरती बयानों से चर्चा में रहता है। मौलाना अब्बासी इसके पहले मदरसों को मिलिट्री बेस बनाने, दिल्ली में इस्लामिक झंडा फहराने जैसे बयान दे चुका है। मार्च 2024 में उसने कहा था, अगर बांग्लादेश पर किसी ने कब्जा करने की कोशिश की, तो बांग्लादेश का हर मुसलमान जिहाद के लिए सेना के साथ खड़ा हो जाएगा।

उसने यह भी दावा किया था कि बांग्लादेश में हमला होने की स्थिति में यहां के सभी मदरसे को हथियारों से मिलिट्री में बना दिया जाएगा। पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भी वह आपत्तिजमक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com