-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Viral News Dog Saves Mountaineer Life In Croatia Mountain Curled Around Him For 13 Hours
पहाड़ पर घायल पर्वतारोही की जान बचाने के लिए कुत्ते ने किया कुछ ऐसा… जिसे जानकर चौंक जाएंगे आप
- Written By: काजल चोपड़े
गार्गा बर्किक (Grga Brkic) अपने कुत्ते नॉर्थ के साथ पहाड़ चढ़ने के इरादे से गया था।

नई दिल्ली, इंसान (Human) और कुत्ते (Dog) के बीच अक्सर अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। कुत्ता अपने मालिक के लिए काफी वफादार होता है। तो मालिक भी अपने पालतू कुत्ते की काफी अच्छी तरीके से देखभाल करता है। इंसान और कुत्ते की दोस्ती के कई किस्से आपने सुने होंगे। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे है, जिसने अपनी जान दाव पर लगाकर अपने मालिक की जान बचाई।
हाल ही में क्रोएशिया का गार्गा बर्किक (Grga Brkic) नाम का एक पर्वतारोही अपने कुत्ते नॉर्थ के साथ वेलबिट (Velebit) पहाड़ पर गया था। तब गार्गा के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी जान खतरे में आ गई। ऐसे में उसके कुत्ते ने जो किया उसे देख सब लोग दंग रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
गार्गा बर्किक (Grga Brkic) अपने कुत्ते नॉर्थ के साथ पहाड़ चढ़ने के इरादे से गया था। गार्गा एक पर्वतारोही था और जिस पहाड़ पर वो चढ़ रहा था बर्फ जमी हुई थी। स्काय न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ पर चढ़ते समय गार्गा को चोट लग गई और गिर गया। गार्गा उठ भी नहीं पा रहा था।
जब गार्गा के 8 महीने के कुत्ते नॉर्थ ने ये देखा तो उसने अपने मालिक की कुछ इस तरह मदद की जिसे देख आज हर कोई हैरान रह गया। नॉर्थ तुरंत गार्गा के ऊपर गोल घूमकर बैठ गया, ताकि मालिक को उसके शरीर की गर्माहट उसे मिलती रहे। हैरानी की बात ये है कि नॉर्थ १३ घंटो तक इसी पोजिशन में बैठा रहा, जब तक कि बचाव दल वहां नहीं पहुंच गया।

बता दें कि, गार्गा के साथ दो और पर्वतारोही थे, जब वो दोनों गार्गा को ढूंढ नहीं पाए तब उन्होंने मदद बुलाई। 13 घंटे बाद जब लोग गार्गा और नार्थ के पास पहुंचे तो उन्होंने कुत्ते को मालिक पर लेटे देखा। ये नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। लोगों का कहना है कि अगर नार्थ ऐसा ना करता तो गार्गा की ठंड से मौत हो जाती। लोगों ने नॉर्थ और उनके मालिक को बचा लिया। अब सोशल मीडिया पर गार्गा और नार्थ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इस तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे है।
Viral news dog saves mountaineer life in croatia mountain curled around him for 13 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आस्था की अद्भुत मिसाल: मन्नत पूरी होने पर धार्मिक यात्रा पर निकले सुरेश कुमार; 24 दिन से जारी है लोट परिक्रमा
Jul 15, 2026 | 03:43 PMउल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026 | 03:41 PMसुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














