प्रयागराज में दुल्हन ने निकाली अपनी बारात, लोगों ने कहा- पहली बार देखा ऐसा; VIDEO VIRAL

Bride Baraat Viral Video प्रयागराज में एक दुल्हन ने अपनी ही बारात निकाली, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस बारात ने शहर में अनोखी मिसाल कायम कर दी।
A bride in Prayagraj broke tradition by leading her own baraat, stunning locals and going viral online.
वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bride Leads Baraat : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन खुद अपनी बारात लेकर जाते हउ नजर आ रही है। आमतौर पर शादियों में दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन प्रयागराज के किडगंज इलाके में यह परंपरा उलट गई और दुल्हन ने पूरे आत्मविश्वास और खुशी के साथ अपनी ही बारात निकाली। इस अनोखी बारात को देखकर लोग हैरान भी हुए और खुश भी।

दुल्हन ने बारात लेकर निकली

दुल्हन तनु के पिता राजेश जायसवाल के कोई बेटा नहीं है और उन्होंने अपनी पांचों बेटियों को बेटों की तरह पाला है। वह हमेशा चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी भी उसी शान और गरिमा के साथ हो, जैसी एक दूल्हे की बारात की होती है। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने बाकायदा दुल्हन की बारात का कार्ड छपवाया और रिश्तेदारों, परिचितों को आमंत्रित भी किया।

शादी वाले दिन पूरा माहौल उत्सव में बदल गया। बैंड-बाजे के साथ बारात तैयार हुई, मेहमान जुटे और सड़कों पर रोशनी व संगीत की गूंज सुनाई दी। डीजे की धुनों पर बाराती जमकर थिरके और दुल्हन तनु, अपनी शादी की जोड़े में सजी, रथ पर बैठकर बारात निकाली। वीडियो में दुल्हन को मुस्कुराते, हाथ हिलाते और इस खास पल का मज्जा लेते हुए देखा जा सकता है।

लोगों ने कहा- पहली बार देखे ऐसी बारात

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी दुल्हन की ऐसी बारात देखी है। देखते ही देखते शहरभर में चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस पहल की तारीफ की और इसे “सीजन का सबसे यादगार शादी का पल” बताया।

दुल्हन से ज्यादा खुश उनके पिता नजर आए, जिनकी आंखों में गर्व और सपने पूरे होने की चमक साफ दिखाई दी। यह अनोखी बारात न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए यादगार बन गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com