शादी वाले दिन हुआ दुल्हन का एक्सीडेंट, तो परिवार ने अस्पताल में ही कर दी शादी; वीडियो वायरल

Emergency Ward Wedding केरल में एक दुल्हन के सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसकी शादी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में करवाई गई। दूल्हे शेरॉन ने डॉक्टरों, नर्सों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कीं।
A Kerala couple completed their wedding inside a hospital emergency ward after the bride was injured in a road accident hours before the ceremony.
वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hospital Marriage : केरल में हुई एक अनोखी शादी लोगों के दिल को छू रही है। दरअसल, अलेप्पी की रहने वाली अवनी का 21 नवंबर की सुबह एक्सीटेंड हो गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी। यह हादसा उनकी शादी के दिन हुआ। सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब अवनी मेकअप के लिए परिवार के साथ जा रही थीं।

रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें कोट्टायम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से हालत को देखते हुए उन्हें कोच्चि के VPS लेकशोर अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुई शादी

अस्पताल पहुंचने के बाद दुल्हन की गंभीर स्थिति की खबर दूल्हे शेरॉन और उसके परिवार को मिली। दोनों परिवार पहले से तय मुहूर्त पर ही शादी करना चाहते थे, इसलिए डॉक्टरों से अनुमति मांगी गई।

न्यूरोसर्जरी टीम से सलाह के बाद अस्पताल प्रशासन ने खास इंतजाम किए। इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों, नर्सों और परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में शेरॉन ने स्ट्रेचर पर लेटी अवनी के गले में मंगलसूत्र पहनाया। अस्पताल ने इस बात का ध्यान रखा कि शादी की रस्मों के दौरान अन्य मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अनोखी शादी देख लोग हुए भावुक

डॉक्टरों के मुताबिक अवनी की चोट गंभीर है और जल्द ही उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी। शेरॉन अलप्पुझा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। उधर, शादी स्थल पर पहले से मौजूद मेहमानों को उसी भोजन से परोसा गया जो समारोह के लिए तैयार किया गया था।

भले ही जश्न अस्पताल की चारदीवारी में सिमट गया, लेकिन इस अनोखी शादी ने सभी को भावुक कर दिया। लोगों ने कहा कि यह शादी दिखाती है कि मुश्किल हालात भी दो लोगों के प्यार और परिवारों के साथ को नहीं रोक सकते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com