जानिए कौन हैं जज जितेंद्र सिंह? जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को किया बरी, इस केस में भी दिए थे सख्त निर्देश

This Judge Acquitted Arvind Kejriwal: हाई प्रोफाइल शराब घोटाले में केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को बरी करने वाले जज जितेंद्र सिंह का नाम चर्चा में है, तो कौन हैं जितेंद्र सिंह? आईए जानते हैं।
Who Is Judge Jitendra Singh
Concept Photo (AI GENERATED)
Published on
Updated on

Who Is Judge Jitendra Singh: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने जांच एजेंसी सीबीआई को फटकार भी लगाई। जिसका जिक्र अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया। अब इस फैसले के बाद जज जितेंद्र सिंह के नाम की चर्चा तेज हो गई है।

कौन हैं जज जितेंद्र सिंह?

वह दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसेज के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी हैं और वर्तमान में राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल जज (पीसी एक्ट) सीबीआई-01 के रूप में कार्यरत हैं, इस पद पर वह भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हैं, वह विशेष रूप से सीबीआई द्वारा जांचे जा रहे मामलों पर सुनवाई करते हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की है, अक्टूबर 2024 में उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एडिशनल सेशंस जज) के पद पर पदोन्नत किया गया था। जितेंद्र सिंह एक ईमानदार, अनुशासित और कड़े रुख वाले न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं।

इससे पहले भी रहे चर्चा में?

जितेंद्र सिंह दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड मामले में भी चर्चा में रहे थे, उन्होंने नवंबर 2024 में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को रिहा करने का आदेश दिया था। हालांकि जज ने माना था कि उनके ख़िलाफ़ साक्ष्य मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने केवल इस तकनीकी आधार पर संज्ञान लेने से मना कर दिया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज़रूरी सरकारी अनुमति नहीं ली थी।

क्या है शराब घोटाला मामला

दरअसल, दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप था कि उसने अपने कार्यकाल के दौरान यानी 2021-22 की आबकारी (शराब) नीति में गड़बड़ी की थी। दिल्ली के मुख्य सचिव रहे नरेश कुमार की रिपोर्ट के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। बाद में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी, 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया, 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और 26 जून को सीबीआई ने उन्हें जेल से ही हिरासत में ले लिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com