जेल से वापसी के बाद राजपाल यादव का दमदार कमबैक, अक्षय संग ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर दिखा पुराना अंदाज

Rajpal Yadav New Video Viral: चेक बाउंस केस में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने न सिर्फ काम पर वापसी की, बल्कि अक्षय कुमार के शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर भी फुल एनर्जी के साथ नजर आए।
Rajpal Yadav On Akshay kumar Show
अक्षय कुमार के शो पर राजपाल यादव आए नजर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajpal Yadav On Akshay kumar Show: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से 13 दिन बाद रिहा हुए थे। रिहाई के बाद उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार के साथ समय बिताया, बल्कि भतीजी की शादी में भी शामिल हुए। अब वह दोबारा काम पर लौट चुके हैं और पहले से ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार, एकता कपूर और वामिका गब्बी के साथ स्पॉट किया गया।

अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे राजपाल यादव

दरअसल, राजपाल यादव अक्षय कुमार के टीवी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट पर पहुंचे थे। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित होता है और इसमें कई बड़े सितारे अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। इस एपिसोड में फिल्म ‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट पहुंची थी, जिसकी रिलीज 10 अप्रैल को तय है। हालांकि एपिसोड की शूटिंग पहले ही पूरी कर ली गई थी। 27 फरवरी को सेट के बाहर पैपराजी ने सितारों को कैमरे में कैद किया।

राजपाल यादव यहां बेहद खुश और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने पपाराजी को मजेदार पोज दिए और ‘भूल भुलैया’ के अपने पंडित वाले अंदाज में पानी सुनते ही छलांग लगाने वाला फनी स्टेप भी किया। जब उनसे हालचाल पूछा गया तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर सबका अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने कमेंट कर उनकी एनर्जी की तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें दोबारा इसी जोश में देखकर अच्छा लगा।

इससे पहले राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि 1997 में मुंबई आने के बाद उन्हें पहला बड़ा मौका ‘स्वराज’ सीरियल में मिला था। उन्होंने भारतीय सिनेमा और दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा सार्थक मनोरंजन देने की कोशिश करेंगे।

एक्टर जल्द इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ और मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे। अपने खास कॉमिक अंदाज और मेहनत के दम पर उन्होंने फिर साबित कर दिया है कि मुश्किलें चाहे जितनी हों, असली कलाकार हमेशा वापसी करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com