प्रतीकात्मक तस्वीर
Dutch Scientists Revealed: क्या सभी आपने सोचा है कि मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं, जबकि कुछ के आसपास भटकते भी नहीं? हाल ही में हुए एक रिसर्च में दिसचस्प खुलासा हुआ है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि मच्छर बीयर पीने वाले लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जबकि जो लोग नियमित रूप से नहाते हैं और साफ-सुथरे रहते हैं उन्हें मच्छर पसंद नहीं करते।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डच वैज्ञानिकों नया और दिलचस्प रिसर्च में पता लगाया है कि मच्छर उन लोगों का खून ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्होंने कुछ शराब पी रखी हो। बायोआरएक्सआईवी पर अपलोड किए गए एक पेपर के मुताबिक, नीदरलैंड के रेडबौड विश्वविद्यालय निजमेगेन के फेलिक्स होल की टीम ने यह जानने का प्रयास किया कि कुछ लोगों को मच्छर दूसरों की तुलना में अधिक क्यों काटते हैं।
यह अध्ययन रेडबॉउड यूनिवर्सिटी निजमेगेन (Radboud University Nijmegen) के वैज्ञानिक फेलिक्स होल की टीम ने किया और इसे BioRXiv नामक शोध मंच पर प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिक लंबे समय से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि, आखिर कुछ लोगों को मच्छर दूसरों की तुलना में अधिक क्यों काटते हैं। इसी सवाल का जवाब खोजने के लिए टीम ने नीदरलैंड्स के एक बड़े म्यूजिक फेस्टिवल लोवलैंड्स (Lowlands) में हजारों मच्छरों को 500 प्रतिभागियों पर प्रयोग किया।
शोधकर्ताओं ने हजारों मादा मच्छरों को नीदरलैंड के वार्षिक संगीत समारोह लोवलैंड्स में ले आए। यहां एक लैब कि स्थापना की और कार्यक्रम से 500 लोगों को भर्ती किया गया। इन लोगों से आहार, स्वच्छता और व्यवहार से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इन लोगों ने अपने हाथों को मच्छरों से भरे बक्से में डाल दिया। इनमें छोटे-छोटे छेद थे, ताकि वे सूंघ सकें, लेकिन काट न सकें। यह एक विचित्र रक्त बैंक की तरह था।
ये भी पढ़ें : ‘जंगलराज याद कर कांप…’, चुनावी जंग से पहले नित्यानंद का RJD पर वार, ‘जनता चटा देगी तेजस्वी को धूल
इन सभी को शोधकर्ताओं ने कैमरों से रिकॉर्ड किया कि उनके हाथ पर कितने मच्छर कितनी देर तक बैठे और पिंजरे के दूसरी तरफ रखे चीनी के फीडर पर कितने मच्छर बैठे। जिसके बाद परिणामों का विश्लेषण वोलंटियर्स के प्रश्नावली के उत्तरों के आधार पर किया गया। नतीजे हैरान करने वाले थे। रिसर्च में पाया गया कि, जो लोग बीयर पी चुके थे, वे मच्छरों के लिए 1.35 गुना ज्यादा आकर्षक पाए गए। जिन लोगों ने पिछली रात किसी के साथ बिस्तर साझा किया था, उन पर भी मच्छरों का झुकाव ज्यादा था। जो लोग कम सनस्क्रीन लगाते थे और नियमित रूप से नहाते नहीं थे, मच्छर उन्हें भी ज्यादा पसंद कर रहे थे।