'जंगलराज की याद से आज भी कांप जाती है जनता...', नित्यानंद राय ने RJD पर बोला हमला

Nityanand Rai ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी के लिए बिहार की राजनीति में कोई जगह नहीं है और जनता उन्हें धूल चटा देगी।

Union Minister Nityanand Rai: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के लिए बिहार की राजनीति में कोई जगह नहीं है  और जनता उन्हें धूल चटा देगी। केंद्रीय मंत्री ने आरजेडी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा, 'बिहार में 1990 से 2005 तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शासनकाल को 'जंगल राज' के रूप में याद किया जाता है, जिसका नाम सुनकर आज भी लोग कांप उठते हैं। इस दौर को अपराध, हिंसा और भय के पर्याय के रूप में देखा जाता है, जिसने बिहार की छवि को गहरी चोट पहुंचाई।'  उस दौरान हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसी भयावह घटनाएं आम थीं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com