मरीज का धर्म देखकर भड़की डॉक्टर! बोलीं-इसका इलाज मैं नहीं करूंगी...', अस्पताल में मचा बवाल

Jaunpur: जौनपुर जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने महिला डॉक्टर पर भेदभाव का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि डॉक्टर ने केवल इस लिए इलाज से इनकार कर दिया, क्योंकि वह दूसरे दूसरे समुदाय की है।
मरीज का धर्म देखकर भड़की डॉक्टर! बोलीं इसका इलाज मैं नहीं करूंगी...', अस्पताल में मचा बवाल
महिला मरीज का आरोप (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Case Of The Jaunpur District Women's Hospital: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला महिला अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पर मरीज ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एक महिला ने यह दावा किया है कि डॉक्टर ने उनका इलाज करने के माना कर दिया है, क्योंकि वह दूसरे समुदाय से हैं। मामला सामने आने का बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और संबंधित महिला डॉक्टर से CMS महेंद्र गुप्ता ने स्पष्टीकरण मांगा है।

जिला महिला अस्पताल में भर्ती शमा परवीन (27) ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उन्हें और एक अन्य मुस्लिम महिला को देखने से मना किया। शमा के मुताबिक डॉक्टर ने कहा कि 'इसको मैं नहीं देखूंगी, इसे ऑपरेशन थिएटर में मत ले जाना।' शमा परवीन चंदवक की रहने वाली हैं और उनकी शादी मोहम्मद नवाज से हुई है।

महिला डॉक्टर पर भेदभाव करने का आरोप

महिला का कहना है कि, प्रसव पीड़ा होने के कारण उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शमा ने बताया कि यह घटना 30 सितंबर की रात को हुई। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने धर्म के आधार पर उनके इलाज से इनकार किया और अन्य मरीजों को देखा गया, लेकिन दो मुस्लिम महिलाओं को नहीं देखा गया।

CMS ने मांगा स्पष्टीकरण

वहीं महिला के पति मोहम्मद नवाज ने दावा किया कि, डॉक्टर ने कहा कि महिला मुसलमान है, इसे कहीं और लेकर जाओ, हम नहीं देखेंगे। उनका कहना है कि यह व्यवहार पूरी तरह अनुचित और गैरकानूनी है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला महिला अस्पताल के CMS महेंद्र गुप्ता ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित डॉक्टर और स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है।

'मरीज के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं'

CMS महेंद्र गुप्ता ने कहा कि मीडिया के लोग जबरदस्ती लेबर रूम में घुस गए, जिससे मरीजों की निजता प्रभावित हुई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com