- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Donating Blood On National Voluntary Blood Donation Day
रक्तदान है महादान, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जानिए ब्लड डोनेट करने के फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Benefits of Blood Donation: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की शुरुआत 1975 में भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्ताधान विज्ञान सोसायटी और रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग से की गई।

जानिए ब्लड डोनेट करने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
National Voluntary Blood Donation Day: रक्तदान करना हर नागरिक का दायित्व है।इसे मतलब को बताने के लिए हर साल 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। यह दिन रक्तदान को महत्व देने के लिए खास होता है। वहीं पर यह दिन उन सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित करने और रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो निःस्वार्थ भाव से दूसरों के जीवन को बचाने के लिए आगे आते हैं। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की शुरुआत 1975 में भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्ताधान विज्ञान सोसायटी और रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग से की गई थी।
जानिए कब से हुई शुरुआत
बताया जाता है कि, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की शुरुआत 1975 में भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्ताधान विज्ञान सोसायटी और रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग से की गई थी। इसका उद्देश्य देश में सुरक्षित रक्त की आवश्यकता को पूरा करना और लोगों को स्वेच्छा से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।भारत में हर साल लाखों लोगों को दुर्घटनाओं, ऑपरेशनों, प्रसव, कैंसर, एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता होती है। समय पर रक्त की अनुपलब्धता के कारण कई जानें भी चली जाती हैं। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता एक मसीहा की भूमिका निभाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Litchi Health Risks: खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह
‘स्वस्थ समृद्ध गांव’ अभियान को बड़ी सफलता: संभाजीनगर की सभी 878 ग्राम पंचायतों ने कराया रजिस्ट्रेशन
Watermelon Barfi: तरबूज से तैयार करें यूनिक बर्फी, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
Dinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा
खून लेने वाले और देने वाले दोनों के लिए फायदेमंद
कहा जाता है कि, रक्तदान करना केवल खून लेने वाले के लिए नहीं बल्कि खून देने वाले दोनों के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रक्तदान से आयरन लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। रक्तदान के बाद शरीर में नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। एक बार रक्तदान करने से लगभग 650 कैलोरी तक बर्न होती हैं, जो वजन प्रबंधन में सहायक हो सकती है। साथ ही रक्तदान से पहले आपकी मुफ्त स्वास्थ्य जांच होती है, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों की जांच की जाती है। कहते है कि, रक्तदान के लिए कुछ आवश्यक शारीरिक और स्वास्थ्य मापदंड निर्धारित किए गए हैं ताकि यह प्रक्रिया रक्तदाता और रक्त प्राप्तकर्ता दोनों के लिए सुरक्षित बनी रहे। रक्तदाता की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए, और उसका वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें-दिल की सेहत और बेहतर पाचन के लिए बेस्ट होता है शाकाहारी भोजन, जानिए सेहत से जुड़े जरूरी फायदे
किन लोगों को नहीं कराना चाहिए रक्तदान
इसके अलावा, रक्तदाता का हीमोग्लोबिन स्तर कम से कम 12.5 ग्राम प्रति डेसिलीटर होना चाहिए ताकि शरीर को रक्तदान के बाद किसी प्रकार की कमजोरी या स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े। रक्तचाप सामान्य सीमा में होना चाहिए, यानी न तो अत्यधिक उच्च और न ही अत्यधिक निम्न।यदि किसी व्यक्ति को एचआईवी, हेपेटाइटिस, कैंसर या कोई अन्य गंभीर संक्रमण या क्रॉनिक डिजीज है, तो वह रक्तदान के लिए अयोग्य माना जाता है। इसके अलावा, गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी रक्तदान नहीं कर सकतीं।
आईएएनएस के मुताबिक
Know the benefits of donating blood on national voluntary blood donation day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में मुलुंड डंपिंग ग्राउंड परियोजना को बीएमसी से चौथी बार मिला विस्तार, दिसंबर तक पूरा होगा काम
Jun 06, 2026 | 10:37 AMऑनलाइन लगेगी हाजिरी… देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कनार्टक में DK का एक्शन
Jun 06, 2026 | 10:32 AMमध्य प्रदेश में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में गिरावट
Jun 06, 2026 | 10:28 AMप्रज्ञानानंदा ने जीता Norway Chess Championship का खिताब, कीमर को हराकर रच दिया है इतिहास
Jun 06, 2026 | 10:28 AMकॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, जंतर-मंतर पर एक दिन कर सकते हैं प्रोटेस्ट, पर माननी होगी ये शर्त
Jun 06, 2026 | 10:21 AMभंडारा रोड पर फिल्मी स्टाइल में वारदात: व्यापारियों पर हमला कर किया अपहरण; पिकअप व नकदी लूटकर बदमाश फरार
Jun 06, 2026 | 10:17 AMवर्धा: जलसंकट से निपटने के लिए 36.43 करोड़ की योजनाएं, 92 कुओं का अधिग्रहण और 268 गांवों में मरम्मत कार्य शुरू
Jun 06, 2026 | 10:08 AMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM














