ऑटो रिक्शा से केरल से गुलमर्ग पहुंच गया शख्स, भारी बर्फबारी में अनोखी ट्रिप का वीडियो वायरल

Auto Rickshaw Trip : केरल से जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग तक ऑटो रिक्शा से पहुंचे शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारी बर्फबारी में की गई इस अनोखी यात्रा ने लोगों को हैरान कर दिया।
A man’s journey from Kerala to Gulmarg in an auto rickshaw during heavy snowfall has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kerala to Gulmarg Journey : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो लोगों को चौंका देता है, लेकिन इन दिनों वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। वीडियो में एक शख्स ऑटो रिक्शा से केरल से जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग तक पहुंचता नजर आ रहा है।

सुनने में यह बात जितनी अजीब लगती है, वीडियो देखने के बाद लोग उतने ही ज्यादा हैरान हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह देश की पहली ऐसी ऑटो रिक्शा ट्रिप है, जिसमें कोई शख्स दक्षिण भारत के गर्म मौसम से निकलकर कश्मीर की बर्फीली वादियों तक पहुंचा है।

ऑटो से की केरल से गुलमर्ग तक की यात्रा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ जमी हुई है और सड़कें बेहद फिसलन भरी हैं। शख्स साधारण ऑटो रिक्शा में बैठा हुआ है और ऑटो बर्फीले रास्तों पर बिना फिसले आगे बढ़ता नजर आता है। जब लोगों ने उससे इस सफर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि केरल से गुलमर्ग पहुंचने में उसे करीब 4 से 5 दिन लगे।

गर्म इलाकों से निकलकर इतनी ठंडी जगह तक का यह सफर अपने आप में रोमांचक है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस यात्रा को जुनून और हिम्मत की मिसाल बता रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि जहां बड़ी गाड़ियां बर्फ में फिसल जाती हैं, वहां ऑटो का सुरक्षित पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ऑटो रिक्शा से इतनी लंबी यात्रा पर लोग हुए हैरान

ऑटो रिक्शा से इस तरह की लंबी और कठिन यात्रा बेहद जोखिम भरी मानी जाती है। खासकर पहाड़ी इलाकों और भारी बर्फबारी के बीच ऑटो जैसे हल्के और खुले वाहन से सफर करना खतरनाक हो सकता है। ऑटो में न तो कार जैसी मजबूत बॉडी होती है और न ही ठंड से बचाव की पूरी सुविधा।

बर्फीली सड़कों पर टायर स्लिप होने, ब्रेक फेल होने और संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा ठंड में इंजन पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे तकनीकी खराबी की आशंका रहती है। इसके बावजूद इस शख्स ने अपना सफर पूरा कर लोगों को हैरान कर दिया।