-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Students Educational Visit Isro Bengaluru Science Career Inspiration
Gadchiroli News: 50 मेधावी विद्यार्थियों का इसरो में शैक्षणिक दौरा, विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा
- Written By: आंचल लोखंडे
Gadchiroli Students ISRO Tour: गड़चिरोली जिले के 50 मेधावी विद्यार्थियों ने बेंगलुरु स्थित इसरो का शैक्षणिक दौरा किया, जहां उन्हें चंद्रयान और गगनयान जैसे अंतरिक्ष मिशनों की जानकारी मिली।

Gadchiroli Students ISRO Tour (सोर्सः सोशल मीडिया)
Zilla Parishad Gadchiroli Education Initiative: ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रत्यक्ष जानकारी देने के उद्देश्य से जिला परिषद गड़चिरोली द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के तहत जिले के 50 मेधावी विद्यार्थियों और 10 अधिकारी-कर्मचारियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के बेंगलुरु स्थित केंद्र का दौरा किया।
इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी करीब से मिली। दौरे के दौरान इसरो के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संस्था की कार्यप्रणाली, भारत के प्रमुख अंतरिक्ष अभियानों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यार्थियों को मार्गदर्शन
विशेष रूप से चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आगामी चंद्रयान-4 मिशन की योजना के बारे में बताया गया। साथ ही भारत के महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के बारे में भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उपग्रह निर्माण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। उपग्रह की संरचना किस प्रकार तैयार की जाती है, उसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सेंसर, संचार प्रणाली और सोलर पैनल कैसे लगाए जाते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
प्रक्षेपण की प्रक्रिया का ज्ञान
इसके बाद उपग्रह की असेंबली प्रक्रिया तथा अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए किए जाने वाले वाइब्रेशन टेस्ट, थर्मल टेस्ट और वैक्यूम टेस्ट जैसी तकनीकी जांचों के बारे में भी बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि उपग्रह को रॉकेट में स्थापित कर प्रक्षेपण की प्रक्रिया कैसे पूरी होती है, रॉकेट पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने के बाद उपग्रह किस प्रकार अलग होता है और निर्धारित कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए कैसे कार्य करता है। उपग्रह पृथ्वी के ग्राउंड स्टेशन से संपर्क स्थापित कर मौसम पूर्वानुमान, संचार सेवाएं, मानचित्र निर्माण, आपदा प्रबंधन तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण जानकारी कैसे भेजता है, इसकी भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।
संवादात्मक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित
दौरे के दौरान विद्यार्थियों के लिए संवादात्मक प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने इसरो में करियर बनाने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा भविष्य के अनुसंधान की संभावनाओं से संबंधित कई प्रश्न पूछे।
इसरो के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। गड़चिरोली जैसे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्र से आए विद्यार्थियों के लिए इसरो जैसी विश्वस्तरीय संस्था का दौरा करना एक गौरवपूर्ण और यादगार अनुभव रहा। विद्यार्थियों ने बताया कि इस यात्रा से उन्हें भविष्य में विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिली है।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली जिप में प्रमोशन का ‘खेल’! 200 शिक्षक थे कतार में, पर वेतनश्रेणी मिली सिर्फ 6 को; भड़का आक्रोश
उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा
विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी इस पहल पर संतोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि जिला परिषद गड़चिरोली ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें इसरो जैसी प्रतिष्ठित संस्था का दौरा करने का अवसर देकर सराहनीय कार्य किया है।
ऐसी पहल से विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणा मिलती है। यह अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद गड़चिरोली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे और शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) बाबासाहेब पवार के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों ने आभार व्यक्त किया। यह शैक्षणिक दौरा उपशिक्षणाधिकारी वैभव बारेकर और विवेक नाकाड़े के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
Gadchiroli students educational visit isro bengaluru science career inspiration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














