आज प्रदोष काल में करें ये अचूक उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होगी हर समस्या

Pradosh Kaal Ke Totke: प्रदोष काल भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस समय किए गए कुछ सरल और अचूक उपाय जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं और शिव कृपा प्राप्त होती है।
Pradosh Kaal Shiv Puja:
शिवलिंग पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Pradosh Kaal Shiv Puja: आज चैत्र महीने का पहला प्रदोष व्रत रखा जा रहा हैं। सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है, जो भगवान शिव को समर्पित है। आज शाम 06:30 बजे से रात 08:54 बजे के बीच प्रदोष काल में शिव पूजा करना सर्वोत्तम समय बताया जा रहा है।

ज्योतिषयों के अनुसार, प्रदोष व्रत और सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में इस शुभ संयोग में ये विशेष उपाय करने से समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए जानते हैं सोमवार और सोम प्रदोष के संयोग में किए जाने वाले उपायों के बारे में।

प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय

  • बिजनेस में तरक्की के लिए उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप अपने बिजनेस में तरक्की रखना चाहते हैं, तो आज शाम यानी सोम प्रदोष के दिन 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर, उनकी उचित प्रकार से पूजा करें। पूजा के बाद उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपने ऑफिस के कैश बॉक्स में रख लें।

  • बुरी नजर से बचने के लिए उपाय

अगर आप बुरी नजर से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए सोम प्रदोष के दिन खासकर प्रदोष काल में जौ के आटे की रोटियां बनाकर गाय के बछड़े को खिला दें और हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करें।

  • कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए

अगर आप अपने किसी खास काम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लें और शाम के समय शिव मंदिर में जाकर उन रंगों से एक छोटी-सी गोल आकृति में रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली के बीचो-बीच घी का दीपक जलाएं और कार्यों में सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

  • जीवन में सुख-समृद्धि के लिए

अगर आप अपने जीवन को बेहतर और सुखी बनाना चाहते हैं, तो सोम प्रदोष के दिन शाम के समय घर में किसी एकांत जगह पर आसन बिछाकर बैठ जायें और शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ शिवाय नमः ऊँ’।। मंत्र जप के बाद भगवान शिव के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें।

  • वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आज शाम यानी प्रदोष काल में दूध में थोड़ा-सा केसर और फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को शादीशुदा लोगों के साथ ही वो लोग भी कर सकते हैं, जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com