टीचर ने छात्र के लिए खरीदी नई यूनिफॉर्म, भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Emotional Teacher Student Video : एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने उस छात्र के लिए नई यूनिफॉर्म खरीद दी जो आर्थिक तंगी के कारण नई पैंट नहीं ले पा रहा था। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
A government school teacher won hearts online after buying a new uniform for a student who couldn’t afford one.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Teacher Buys Uniform For Student : एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपने छात्र के प्रति दयालु व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक अपने छात्र के लिए नई यूनिफॉर्म खरीदकर लाते नजर आते हैं, क्योंकि वह आर्थिक तंगी के कारण नई पैंट नहीं खरीद पा रहा था। यह भावुक पल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग शिक्षक की संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शिक्षक ने छात्र के लिए खरीदी यूनिफॉर्म

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शुभम शेरवाल (Shubham Sherwal) नाम के शिक्षक ने साझा किया है। वीडियो में वह कक्षा के दौरान छात्र राज से पूछते हैं कि उसने स्कूल यूनिफॉर्म की पैंट क्यों नहीं पहनी है। इस पर राज बताता है कि उसकी पैंट फट गई है।

जब शिक्षक पूछते हैं कि उसने नई पैंट क्यों नहीं खरीदी, तो बच्चा कहता है कि जब उसके दादा की पेंशन आएगी तब वह नई पैंट खरीदेगा। बातचीत के दौरान यह भी सामने आता है कि राज के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह सुनकर शिक्षक भावुक हो जाते हैं और बच्चे को गले लगाकर उसे हिम्मत देते हैं।

वीडियो देख लोग हुए भावुक

वायरल वीडियो में आगे दिखाया गया है कि अगले दिन शिक्षक खुद राज के लिए नई शर्ट और पैंट खरीदकर स्कूल लेकर आते हैं। वह बच्चे को कपड़े देते हैं और उसे पहनने में भी मदद करते हैं। इस दिल छू लेने वाले पल ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा होते हैं। इंस्टाग्राम पर करीब 1.33 लाख फॉलोअर्स रखने वाले शुभम शेरवाल अक्सर अपने छात्रों के साथ ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक पलों के वीडियो साझा करते रहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com