- Hindi News »
- Videos »
- Mirzapur Boy Barking Like Dog After Rabies Infection Hydrophobia Case
कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जोगीपुरवा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर करण की हरकतें अचानक कुत्तों जैसी हो गई हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Mirzapur Rabies Case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जोगीपुरवा गांव के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर करण की हरकतें अचानक कुत्तों जैसी हो गई हैं। वह न केवल कुत्तों की तरह भौंक रहा है, बल्कि उसके चलने और बैठने का तरीका भी पूरी तरह बदल चुका है। जांच में पता चला कि करीब 4 महीने पहले करण को उसके ननिहाल में एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और रेबीज के पांच जरूरी इंजेक्शनों में से केवल दो ही लगवाए। बाकी के इंजेक्शन न लगवाने की लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, यह ‘हाइड्रोफोबिया’ की स्थिति है, जो रेबीज वायरस के तंत्रिका तंत्र पर पूरी तरह हावी होने के कारण होती है। इस स्थिति में मरीज की सांस की नली सिकुड़ने लगती है, जिससे उसकी आवाज कुत्तों जैसी निकलने लगती है और उसे पानी से डर लगने लगता है। डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण प्रकट होने के बाद रेबीज लगभग हमेशा घातक होता है और अब किसी भी वैक्सीन या दवा के काम करने की संभावना न के बराबर है। यह घटना जानवरों के काटने पर पूर्ण टीकाकरण के महत्व को लेकर एक कड़ा सबक है।
सम्बंधित ख़बरें
गौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
देवास में बारात के साथ चला ‘कूलर जुगाड़’, गर्मी से बचने के अनोखे इंतजाम ने जीता इंटरनेट
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Mirzapur boy barking like dog after rabies infection hydrophobia case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बुद्ध पूर्णिमा पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष सहित इन राशियों का होगा भाग्योदय
May 01, 2026 | 01:02 AMVastu Tips: सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र
May 01, 2026 | 12:02 AMक्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Apr 30, 2026 | 11:51 PMVaishakh Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, चमक उठेगी सोई हुई किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा
Apr 30, 2026 | 11:40 PMगौ प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य ने वाराणसी में भरी हुंकार; कहा- किसी सरकार ने नहीं किया सनातन भावना का सम्मान
Apr 30, 2026 | 11:34 PM‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PMMakeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Apr 30, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM
Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM