Share Market: तीन दिन के 'सूखे' के बाद बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 939 अंक उछलकर 75,000 के पार!

Share Market: कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,241 अंक बढ़कर 75,805.27 के अपने दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 351 अंक चढ़कर 23,502 पर पहुंच गया।
share market closing update today 6th april 2026
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Share Market Highlights: लगातार तीन सत्रों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद बैंकों, ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्रों में तेजी के चलते बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। दोपहर के बाद दोनों प्रमुख बेंचमार्कों ने अच्छी रिकवरी की और बीएसई सेंसेक्स जहां 939 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 75,502.85 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी50 1.11 प्रतिशत या 257.70 अंक बढ़कर 23,408.80 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 1,241 अंक या 1.66 प्रतिशत बढ़कर 75,805.27 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 351 अंक या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 23,502 के अपने दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा उछाल

इस दौरान व्यापक बाजारों का प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांकों से कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.43 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.65 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी एफएमसीजी में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.50 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 1.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी रियल्टी (1.57 प्रतिशत की गिरावट) का प्रदर्शन अपने समकक्षों से कमजोर रहा।

ऑयल एंड गैस इंडेक्स में गिरावट

इसके अलावा, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.58 प्रतिशत तो निफ्टी आईटी में मामूली 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी50 में बीईएल, मैक्स हेल्थकेयर, विप्रो, कोल इंडिया, ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, श्रीराम फाइनेंस, सिप्ला और पावर ग्रिड के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट, अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, ट्रेंट, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू और बजाज-ऑटो के शेयरों में (4.4 प्रतिशत से 2.1 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

वहीं, कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहीं, क्योंकि तीन दिनों में फुजैराह पर दूसरे हमले के बाद मध्य पूर्व में आपूर्ति संबंधी जोखिम बढ़ गए। फुजैराह संयुक्त अरब अमीरात का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के ठीक बाहर स्थित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com