‘कृष का सुनेगा गाना’ फेम जमशेदपुर के वायरल बॉय धूम ने बताई अपनी असली उम्र, जानकर हैरान रह गए लोग

Viral Boy Dhoom : ‘कृष का सुनेगा गाना’ फेम जमशेदपुर के वायरल बॉय धूम का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी उम्र 32 साल बताई। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे।
Jamshedpur’s viral boy Dhoom revealed that he is 32 years old, leaving social media users surprised.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jamshedpur Viral Boy : सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो जमशेदपुर के वायरल बॉय पिंटू उर्फ धूम को जरूर जानते होंगे, जिसकी पंचलाइन ‘कृष का सुनेगा गाना’ इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। इस डायलॉग पर हजारों मीम्स बन चुके हैं और लोग धूम के अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

इसी बीच अब धूम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक यूट्यूबर को अपनी असली उम्र बताते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही लोग हैरान भी हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में एक यूट्यूबर धूम से उसकी उम्र पूछता है। सवाल सुनते ही धूम बिना झिझक जवाब देता है कि उसकी उम्र 32 साल है। यह सुनते ही वीडियो में मौजूद शख्स भी चौंक जाता है और कहता है कि लोग तो आपको बच्चा समझते हैं।

दरअसल, धूम की शक्ल-सूरत और बात करने का तरीका ऐसा है कि ज्यादातर लोग उसे कम उम्र का समझ लेते हैं। यही वजह है कि उसकी उम्र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या वाकई धूम 32 साल का हो सकता है।

धूम की सादगी और बेबाक अंदाज ने उसे इंटरनेट सेंसेशन बना दिया

धूम का असली नाम पिंटू है और वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। धूम ने खुद बताया है कि वह बचपन से ही संघर्षों से जूझता रहा है। उसके अनुसार, उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और सौतेली मां ने उसे घर से निकाल दिया था। आजीविका के लिए वह कचरा बीनने और मरे हुए जानवरों को फेंकने जैसे काम करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग उसके जीवन को लेकर भावुक भी हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसकी मानसिक स्थिति और उम्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इतना तय है कि धूम की सादगी और बेबाक अंदाज ने उसे इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com