Sharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने बताया कैसी है तबीयत

Sharad Pawar Health News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Sharad Pawar admitted to Ruby Hall Clinic in Pune Supriya Sule gives health update
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sharad Pawar Admitted To Ruby Hospital In Pune: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सुप्रीमो शरद पवार की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता बनी हुई थी। ताजा अपडेट के अनुसार, शरद पवार की सेहत में अब काफी सुधार है, लेकिन रविवार को उन्हें एक बार फिर से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

छाती में जकड़न और थकान की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक शरद पवार को थकान और छाती में जकड़न महसूस हो रही थी। सावधानी के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। अस्पताल के ट्रस्टी और प्रसिद्ध डॉक्टर साइमन ग्रांट ने पुष्टि की है कि शरद पवार को उन्हें उल्टी की शिकायत की वजह से उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया था। हालांकि उनकी हालत अब पूरी तरह स्थिर है और वह उपचार का अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं।

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उनके पिता को एंटीबायोटिक्स का पांच दिनों का कोर्स दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "बाबा की अन्य सभी रिपोर्ट सामान्य हैं, बस छाती में थोड़ा संक्रमण था जिसके लिए इलाज जारी है।" वहीं, रोहित पवार ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अस्पताल में भीड़ न लगाएं ताकि अन्य मरीजों को असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शरद पवार को आईसीयू की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें प्राइवेट रूम में रखा गया है।

अस्पताल से जल्द मिल सकती है छुट्टी

रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों के अनुसार, पवार को अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा और फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरवेज ग्रांट ने कहा कि शरद पवार को आज हल्के डिहाइड्रेशन की वजह से रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें लिक्विड की जरूरत है। उनकी हालत स्थिर है। वह दो दिन तक रूबी हॉल क्लिनिक में रहेंगे और फिर उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com