- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Mini Tractor Scheme Fund Crisis Analysis
भंडारा में ‘मिनी ट्रैक्टर’ की रफ्तार पर फंड का ब्रेक, 7 साल बीते, पर सिर्फ 45 समूहों को मिला लाभ!
Mini Tractor Scheme Bhandara: भंडारा जिले में फंड की कमी से मिनी ट्रैक्टर योजना ठप। 7 वर्षों में मात्र 45 समूहों को लाभ। 90% सब्सिडी के बावजूद किसानों का इंतजार बरकरार।
- Written By: प्रिया जैस

मिनी ट्रैक्टर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Agriculture Subsidy Scheme: कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें निरंतर प्रयासरत हैं। इसी दिशा में मिनी ट्रैक्टर योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से अनुसूचित जाति और नवबौद्ध समाज के किसानों के लिए चलाई जा रही यह योजना बेहद लाभकारी है, लेकिन भंडारा जिले में इसके क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
योजना की रफ्तार पड़ी धीमी
जिले में हर वर्ष पर्याप्त धन उपलब्ध न होने के कारण योजना की रफ्तार काफी धीमी है, जिसके चलते किसानों को ट्रैक्टर पाने के लिए वर्षों इंतजार करना पड़ रहा है। इस योजना के तहत एक मिनी ट्रैक्टर और उसके साथ खेती के आवश्यक उपकरणों की कुल लागत करीब 3.5 लाख रुपये तय की गई है। सरकार की ओर से इसमें 90 प्रतिशत यानी लगभग 3.15 लाख रुपये की भारी सब्सिडी प्रदान करती है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में पालोरा-कोंढा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
मीडिया से दूरी और खरात मामले पर चुप्पी की क्या थी वजह? रूपाली चाकणकर ने फेसबुक पर किया चौंकाने वाला खुलासा
भंडारा प्रशासन की सतर्कता से 2 वर्षों में रुके 6 बाल विवाह; अक्षय तृतीया पर विशेष नजर, नियम तोड़ने पर होगी जेल
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
लाभार्थी किसान या बचत समूह को केवल 10 प्रतिशत यानी 35,000 रुपये का योगदान देना होता है। यह सहायता राशि सीधे किसान के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है। हालांकि, पिछले 7 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले को केवल 2 करोड़ 67 लाख 25 हजार रुपये ही प्राप्त हुए हैं। इसमें से अब तक 1 करोड़ 41 लाख 25 हजार रुपये खर्च कर 35 बचत समूहों को ट्रैक्टर बांटे गए हैं।
चार साल तक नहीं मिला कोई फंड
योजना की विडंबना यह है कि वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2023-24 और 2024-25 में जिले को एक भी रुपया आवंटित नहीं किया गया। इसका सीधा असर लाभार्थियों की संख्या पर पड़ा है। केवल 2019-20 में 10 और 2022-23 में 35 लाभार्थियों को लाभ मिला।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शासन ने 1.26 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं, जिससे 40 बचत समूहों को ट्रैक्टर देने की प्रक्रिया शुरू है। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि 35 आवेदनों की त्रुटियां दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उन्हें जल्द लाभ मिले।
छोटे खेतों के लिए मिनी ट्रैक्टर बना वरदान
अधिकांश किसानों के पास कम जमीन है, ऐसे में बड़े ट्रैक्टरों का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं होता। मिनी ट्रैक्टर कम कीमत और किफायती रखरखाव के कारण छोटे किसानों की पहली पसंद है। इसके इंजन छोटे होने से ईंधन की खपत कम होती है और मरम्मत के लिए स्थानीय स्तर पर मिस्त्री आसानी से मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें – बुलढाणा हिंसा: शिवसेना UBT महिला नेता के साथ बदसलूकी! भीड़ ने फाड़े कपड़े; 21 बंदी, 37 लोगों पर FIR दर्ज
इसकी कॉम्पैक्ट बनावट छोटे खेतों, बागवानी और सब्जियों की खेती के लिए अत्यंत उपयोगी बनाती है। यह ट्रैक्टर संकरी पगडंडियों और असमतल जमीन पर भी सुगमता से काम करता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है।
बचत समूहों को कब मिले मिनी ट्रैक्टर
| वित्तीय वर्ष | प्राप्त धन (लाख में) | लाभार्थी संख्या | स्थिति |
| 2019-20 | ₹31.00 | 10 | सफल |
| 2020-21 | ₹0.00 | 00 | कोई फंड नहीं |
| 2021-22 | ₹0.00 | 00 | कोई फंड नहीं |
| 2022-23 | ₹110.25 | 35 | सर्वाधिक लाभ |
| 2023-24 | ₹0.00 | 00 | कोई फंड नहीं |
| 2024-25 | ₹0.00 | 00 | कोई फंड नहीं |
| 2025-26 | ₹126.00 | 40 | प्रक्रियाधीन |
| कुल | ₹267.25 | 85 | — |
पात्रता की शर्तें और प्रक्रिया
योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए। चूंकि यह योजना विशेष समुदायों के लिए है, इसलिए अनुसूचित जाति या नवबौद्ध समाज का जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है।
आवेदक के पास स्वयं के नाम पर कृषि भूमि होना चाहिए और इसके लिए 7/12 व 8 ए जैसे रिकॉर्ड प्रस्तुत करने होते हैं। योजना के तहत व्यक्तिगत किसान या पंजीकृत बचत समूह आवेदन कर सकते हैं। जानकार बताते हैं कि यदि सरकार हर साल नियमित रूप से फंड जारी करे, तो जिले के सैकड़ों और किसान आधुनिक खेती की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
Bhandara mini tractor scheme fund crisis analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














