- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Domestic One Day Cup Sam Fanning Six Leave Ball Western Australia Vs Victoria
क्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Sam Fanning: ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे कप में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ओपनर सैम फैनिंग ने गेंद छोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह सीधा छक्के के लिए चली गई, जिसे देख सभी हैरान रह गए।
- Written By: संजय बिष्ट

सैम फैनिंग (फोटो सोर्स- @cricketcomau)
Australia One Day Cup: ऑस्ट्रेलिया के घरेलू वनडे कप में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया। टी20 क्रिकेट के आने के बाद बल्लेबाजी में कई नए शॉट्स देखने को मिले हैं, जिनका असर टेस्ट और वनडे प्रारूप में भी साफ दिखता है। हालांकि शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि कोई बल्लेबाज गेंद को छोड़ने की कोशिश करे और वह सीधे छक्के में बदल जाए। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ।
छोड़ने गए थे गेंद, हो गया छक्का
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को मैच में 231 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम की ओर से ओपनिंग करने सैम फैनिंग और जोएल कर्टिस उतरे। पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद विक्टोरिया के गेंदबाज कैमरून मैक्लोयरे ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली। गेंद को देखकर सैम फैनिंग ने उसे छोड़ने का फैसला किया, लेकिन तभी बल्ले का हल्का सा किनारा लग गया।
यह किनारा इतना सही टाइमिंग के साथ लगा कि गेंद विकेटकीपर के ऊपर से निकलते हुए सीधे बाउंड्री पार कर छक्के में बदल गई। फैनिंग खुद इस घटना से हैरान रह गए, जबकि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी अवाक रह गए। जिस गेंद को डॉट बॉल माना जा रहा था, वह अचानक छह रन में तब्दील हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डीकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
No way! Sam Fanning’s LEAVE goes for six! #OneDayCup pic.twitter.com/0rQW8EyOIg — cricket.com.au (@cricketcomau) February 21, 2026
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत
इस मुकाबले में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 232 रनों के टारगेट को टीम ने महज 39.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। जोएल कर्टिस ने 91 रन की अहम पारी खेली, जबकि कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। यह वनडे कप में दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला था। इस सीजन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने कुल 7 मैच खेले, जिनमें से 4 में जीत और 3 में हार का सामना किया। टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा और उसने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाया।
ये भी पढ़ें: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
अब नजर फाइनल मुकाबले पर
टूर्नामेंट का फाइनल 11 मार्च को तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच होबार्ट में खेला जाएगा। लीग चरण में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और सैम फैनिंग का यह अनोखा छक्का इस सीजन की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया है।
Australia domestic one day cup sam fanning six leave ball western australia vs victoria
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM













