- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Markanda Fair Anti Drug Campaign Liquor Tobacco Seized
विदर्भ की काशी हुई नशामुक्त! मार्कंडा मेले में शराब-तंबाकू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 विक्रेता गिरफ्तार
Markandadev Mahashivratri Fair: मार्कंडादेव महाशिवरात्रि मेले में नशामुक्ति अभियान। 2.84 लाख की शराब व तंबाकू जब्त। जागरूकता के लिए निकाली गई नशे की शवयात्रा। 4 पर FIR।
- Written By: प्रिया जैस

मार्कंडा में निकली शराब, तंबाकू की शवयात्रा (सौजन्य-नवभारत)
De-addiction Campaign Markanda: विदर्भ की काशी के रूप में पहचाने जाने वाले मार्कंडादेव में प्रति वर्ष महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल मेले का आयोजन होता है। इस वर्ष 15 फरवरी से मेले का आयोजन होकर लाखों की संख्या में श्रध्दालु यहां पर पहुंच रहे है। ऐसे में इस यात्रा को पूरी तरह शराब और तंबाकू मुक्त करने का संकल्प मुक्तिपथ, ग्रापं प्रशासन और देवस्थान समिति द्वारा किया गया।
वहीं यात्रा अवधि में शराब और तंबाकू के चलते किसी भी तरह की अनुचित घटना न घटे और धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग न हो, इसलिए शराब और तंबाकु मुक्ति का संदेश दिया गया। जिसे स्थानीय व्यवसायियों ने प्रतिसाद दिया है। लेकिन कुछ विक्रेता चोरी-छिपे तंबाकू और शराब की बिक्री करने की जानकारी मिलते ही इसके खिलाफ मुहिम चलाई गई।
साथ ही नागरिकों में जनजागृति की गई। पिछले सप्ताह भर की अवधि में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर करीब 2 लाख 84 हजार रुपयों की शराब और तंबाकू जब्त कर उनकी यात्रा में ही शवयात्रा निकाली गई।
सम्बंधित ख़बरें
मंजूरी मिली पर मशीनें नहीं! नागपुर सुपर स्पेशलिटी में हार्ट-लिवर ट्रांसप्लांट ठप, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
कुंभ से पहले नीलकंठेश्वर मंदिर संरक्षण कार्य अंतिम चरण में, गोदावरी तट पर ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्स्थापन तेज
गड़चिरोली: 12 वीं की परीक्षा में ChatGPT से नकल का जुगाड़ कर रहे थे शिक्षक, 3 टीचर समेत 4 निलंबित
महाराष्ट्र में 22 हजार मराठी स्कूल बंद? विजय वडेट्टीवार ने खोला सरकार का ‘सीक्रेट एजेंडा’, राजनीति गरमाई
श्रद्धालुओं में की जनजागृति
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित मेले के दौरान भगवान शिव के दर्शन लेने आने वाले कोई भी श्रध्दालू तंबाकू अथवा शराब का सेवन न करें, इसलिए यात्रा अवधि में श्रध्दालुओं में जनजागृति की गई। इसके लिए रैली, पोस्टर्स और नशामुक्ति के घोषणाओं का उपयोग किया गया।
वहीं नशे का घातक परिणाम दिखाने के लिए शराब और तंबाकू की शवयात्रा निकालकर श्रध्दालुओं का ध्यानाकर्षण कराया गया। साथ ही तंबाकू का सेवन न करने की अपील भी इस समय की गई।
यह भी पढ़ें – बुलढाणा हिंसा: शिवसेना UBT महिला नेता के साथ बदसलूकी! भीड़ ने फाड़े कपड़े; 21 बंदी, 37 लोगों पर FIR दर्ज
4 शराब विक्रेताओं पर मामला दर्ज
पिछले सप्ताह भर की अवधि में चलाई गई मुहिम में 2 लाख 20 हजार रुपये का तंबाकूजन्य पदार्थ और 64 हजार रुपये की शराब ऐसा कुल 2 लाख 84 हजार रुपयों का माल नष्ट किया गया है।
विक्रेताओं से 2 हजार 200 रुपयों का जुर्माना भी वसूला गया। विशेषत: शराब बिक्री करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुहिम पुलिस विभाग, देवस्थान समिति, ग्रापं समिति और मुक्तिपथ ने की है।
Markanda fair anti drug campaign liquor tobacco seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोटरसाइकल मार्केट में Splendor का दबदबा बरकरार…Shine में भी दिखाया दम, देखें 2026 की दमदार बाइक्स की लिस्ट
Feb 22, 2026 | 01:36 PMराजनाथ सिंह से भी ज्यादा सुरक्षा अखिलेश यादव को मिल रही, मायावती को NSG सिक्योरिटी, UP सरकार का दावा
Feb 22, 2026 | 01:33 PMमंजूरी मिली पर मशीनें नहीं! नागपुर सुपर स्पेशलिटी में हार्ट-लिवर ट्रांसप्लांट ठप, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Feb 22, 2026 | 01:32 PMकुंभ से पहले नीलकंठेश्वर मंदिर संरक्षण कार्य अंतिम चरण में, गोदावरी तट पर ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्स्थापन तेज
Feb 22, 2026 | 01:30 PMमिशन 1 ट्रिलियन डॉलर: योगी का सिंगापुर-जापान दौरा; गूगल और सुजुकी जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा करार
Feb 22, 2026 | 01:29 PMग्रेटर इजरायल पर अमेरिकी राजदूत का विवादित बयान, 14 अरब देशों ने जताई कड़ी आपत्ति
Feb 22, 2026 | 01:28 PMगड़चिरोली: 12 वीं की परीक्षा में ChatGPT से नकल का जुगाड़ कर रहे थे शिक्षक, 3 टीचर समेत 4 निलंबित
Feb 22, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM











