इंडिगो फ्लाइट डिले के बीच यात्री ने गिटार बजाकर बनाया मजेदार माहौल, वीडियो हुआ वायरल

Mumbai Airport Guitar Performance इंडिगो की फ्लाइट डिले से परेशान हजारों पैसेंजर्स जहां नाराज दिखे, वहीं मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स ने गिटार बजाकर माहौल हल्का कर दिया।
Amid an Indigo flight delay, a man’s guitar performance at Mumbai airport went viral, lifting the mood of frustrated passengers.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट।(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indigo Delay Viral Reel : इंडिगो की फ्लाइट डिले होने की वजह से देशभर में हजारों पैसेंजर्स के प्लान बिगड़ गए। सोशल मीडिया पर कई यात्रियों के गुस्से वाले वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें लोग ऑन-ग्राउंड स्टाफ से अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए। मुंबई एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की लंबी कतारें, इंतजार और चिड़चिड़ापन देखने को मिला।

इसी बीच अपने गिटार के साथ सफर कर रहे एक शख्स ने ऐसा माहौल बना दिया कि परेशान यात्री भी थोड़ी देर के लिए तनाव भूलकर मुस्कुरा उठे। उसकी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी थी कि वहां मौजूद लोगों ने तालियां और सीटी बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। इस लाइव मोमेंट का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परेशान यात्रियों को छोटी-सी परफॉर्मेंस से किया रिलैक्स

करीब डेढ़ मिनट की इस परफॉर्मेंस में शख्स गिटार बजाते हुए गाना गाता नजर आता है, जबकि आसपास खड़े पैसेंजर्स अपने मोबाइल से इस अनोखे पल को रिकॉर्ड करने लगते हैं। जैसे ही वह गाना खत्म करता है, वहां मौजूद लोग उसे जोरदार तालियां देकर सराहना करते हैं। कुछ लोग उत्साह में “Once More, Once More…” भी चिल्लाते सुने जाते हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट का इंतजार करते-करते परेशान हो चुके यात्री इस छोटी-सी परफॉर्मेंस की वजह से कुछ देर के लिए रिलैक्स महसूस करने लगते हैं। लगभग 1 मिनट 45 सेकंड की पूरी फुटेज इसी खुशनुमा माहौल में खत्म होती है।

तनाव भरे माहौल को हल्का करने के लिए यूजर्स ने की तारीफ

इस परफॉर्मेंस की Reel को इंस्टाग्राम पर @zaynrazaofficial नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, “फ्लाइट में देरी थी… तो लाइव कॉन्सर्ट शुरू कर दिया। इंडिगो ने डिले दिया, तो मैंने मेलोडी दे दी।” कैप्शन भी लोगों को खूब पसंद आया। यही कारण है कि इस वीडियो को अब तक 36 हजार से ज्यादा लाइक्स और 700 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।

कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि ऐसी छोटी-छोटी चीजें तनाव भरे माहौल को हल्का बना देती हैं। कुछ ने इसे “मुंबई एयरपोर्ट का सबसे पॉजिटिव मोमेंट” बताया। फ्लाइट डिले से गुस्सा बढ़ा जरूर, लेकिन इस गिटार परफॉर्मेंस ने यात्रियों के चेहरे पर थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन मुस्कान जरूर ला दी।

Navbharat Live
navbharatlive.com