- Hindi News »
- Viral »
- Husband Reached Court With 80 Thousand Rupees Coin To Give Maintenance Allowance To His Wife
पत्नी को गुजारा भत्ता देने कोर्ट में 80 हजार के चिल्लर लेकर पहुंचा पति, फिर क्या हुआ?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी गाड़ी से 20 झोलों को उतार रख रहा है जिसमें 80 हजार रुपए के सिक्के रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने पिछले साल अपनी पत्नी से तलाक की याचिका दायर की थी।
- Written By: प्रीति शर्मा

पत्नी को गुजारा भत्ते के लिए चिल्लर देने पहुंचा पति (सौ. सोशल मीडिया)
Coimbatore Viral Video: अक्सर आपने ऐसी खबरें सुनी होंगी की कार या बाइक खरीदने के लिए व्यक्ति सिक्के लेकर पहुंचे हैं। लेकिन अदालत में सिक्के लेकर जाने वाला ऐसा मामला शायद ही कहीं सुना होगा। तमिलनाडु के कोयंबटूर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसे देखकर पूरी अदालत हैरान रह गई। यह घटना कोयंबटूर के एडिशनल फैमिली कोर्ट में हुई है जहां पर एक व्यक्ति अदालत में पति को गुजारा भत्ता देने के लिए 2 लाख रुपए लेकर आता है। लेकिन इसमें 80 हजार के सिर्फ सिक्के ही होते हैं। इस वीडियो को लोग एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं।
Tamil Nadu: In a Coimbatore divorce case, the judge ordered the husband to pay two lakh rupees as alimony. Instead, he brought 20 bundles of one and two rupee coins. The judge advised him to exchange them for notes and adjourned the case. The husband then took the coins and left pic.twitter.com/j0SvhMPK6n — IANS (@ians_india) December 19, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी गाड़ी से 20 झोलों को उतार रख रहा है जिसमें 80 हजार रुपए के सिक्के रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने पिछले साल अपनी पत्नी से तलाक की याचिका दायर की थी। तलाक की अर्जी पर फैसला सुनाने के बाद न्यायालय ने पत्नी के लिए अंतरिम गुजारे भत्ते के रूप में पति को 2 लाख रुपए देने का आदेश दिया। जिसके बाद यह व्यक्ति अपनी कार से 1 और 2 रुपए के सिक्कों का बंडल लेकर अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय में पहुंच गया।
न्यायालय ने नहीं स्वीकार किए सिक्के
पारिवारिक न्यायालय ने सिक्कों में गुजारा भत्ता की राशि को लेने से अस्वीकार कर दिया। न्यायाधीश ने व्यक्ति से रकम को नोटों में सौंपने के लिए कहा है। इसके बाद व्यक्ति ने कोर्ट में 80 हजार के नोट जमा कराए। वहीं जल्दी ही 1 लाख और 20 हजार की राशि को जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद सिक्कों की गठरी को अदालत से बाहर ले जाते हुए शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है। लेकिन यह वाडावल्ली का रहने वाला है और टैक्सी का मालिक और चालक है।
सम्बंधित ख़बरें
सोलो घूमने का बना रहे हैं प्लान? IRCTC के ऊटी टूर पैकेज में मिलेगी सभी सुविधाएं
कोयंबटूर में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़ की कोशिश, पीड़िता ने भागकर बचाई जान, हिरासत में आरोपी
PM मोदी आज तेलंगाना-कर्नाटक-तमिलनाडु दौरे पर, शिवमोग्गा में जनसभा को करेंगे संबोधित, कोयंबटूर में करेंगे ‘रोड शो’
मद्रास HC ने कोयंबटूर में PM मोदी के रोड शो को दी इजाजत, करना होगा ‘इन’ शर्तों का पालन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर लिखता है कि काश अतुल सुभाष ने भी यह ट्रिक अपनाई होती है तो निकिता सिंघानिया पैसे मांगने से पहले 100 बार सोचती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि वह अपने पत्नी को मैसेज दे रहा है कि क्या वह एक भिखारी है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि यह पत्नी से बदला लेने का अच्छा तरीका है।
इस तरह की अन्य वायरल खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Husband reached court with 80 thousand rupees coin to give maintenance allowance to his wife
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र का सफर होगा अब और भी ‘शाही’: पूरे राज्य में दौड़ेंगी लग्जरी शिवनेरी बसें, स्लीपर कोच की भी एंट्री
Mar 04, 2026 | 04:04 PMइंदापुर पंचायत समिती में राष्ट्रवादी कांग्रेस का क्लीन स्वीप, भाजपा शून्य; सभापति पद की 3 दिग्गजों में टक्कर
Mar 04, 2026 | 04:01 PMराज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार…BJP संभालेगी बिहार की कमान? निशांत की ‘सियासी एंट्री’ से पहले मचा राजनैतिक बवाल
Mar 04, 2026 | 03:57 PMYRKKH Twist: होली पार्टी में अभिरा का हंगामा, अरमान ने बचाई इज्जत, मेहर की साजिश पड़ी भारी
Mar 04, 2026 | 03:56 PMवरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
Mar 04, 2026 | 03:53 PMमहावितरण के 27 लाख रुपये के चेक बाउंस, चंद्रपुर में 85-गड़चिरोली में 35 धनादेश शामिल
Mar 04, 2026 | 03:51 PMमंदी के दलदल में फंसा भारतीय शेयर बाजार! IPO-OFS की सबसे बड़ी लूट का ‘साइड इफेक्ट’
Mar 04, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














