- Hindi News »
- India »
- Attempt To Molest Female Trainee Doctor In Coimbatore
कोयंबटूर में ट्रेनी डॉक्टर से छेड़छाड़ की कोशिश, पीड़िता ने भागकर बचाई जान, हिरासत में आरोपी
कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रेनी डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।
- Written By: रीना पंवार

कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सौजन्य सोशल मीडिया)
कोयंबटूर (तमिलनाडु) : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या के मामले के बाद अब तमिलनाडू में भी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रेनी डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की।
घटना को लेकर एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के प्राधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद यहां काम कर रहे करीब 150 ट्रेनी डॉक्टरों ने विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित डॉक्टरों ने महिला डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर गुरूवार को डीन कार्यालय के सामने धरना भी दिया।
आरोपी को किया पुलिस के हवाले
पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रशासनिक ब्लॉक और उस इमारत के बीच हुई, जहां ट्रेनी डॉक्टर का होस्टल है। पुलिस ने बताया कि जब महिला ट्रेनी डॉक्टर अपनी स्कूटी लेने के लिए दोपहिया वाहन पार्किंग की ओर जा रही थी तभी यह घटना हुई। वहां मौजूद आरोपी ने अपनी पैंट उतार कर डॉक्टर से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। इस दौरान डॉक्टर किसी तरह खुद को बचाते हुए आरोपी को धक्का देकर वहां से अपने होस्टल की ओर भाग गई। डॉक्टर ने साथी डॉक्टरों और गार्ड को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद देर रात 1 बजे के करीब हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में आरोपी को पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: गर्मी में बढ़ी भीड़, यात्रियों को राहत; कोयंबटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
सोलो घूमने का बना रहे हैं प्लान? IRCTC के ऊटी टूर पैकेज में मिलेगी सभी सुविधाएं
सीबीआई आरजी कर मामले में कोलकाता पुलिस की केस डायरी प्रस्तुत करे, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दिए निर्देश
आरजी कर केस: कलकत्ता हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी, आज मामले पर सुनवाई
CMCH परिसर में नहीं पर्याप्त रोशनी
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कोलकाता के आरजी कर चिकित्सकीय अस्पताल की एक ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या का मामला सुर्खियों में है। कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) की डीन डॉ. निर्मला ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेनी डॉक्टर के साथ उस समय दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया, जब वह अपने वाहन पर सवार होने वाली थी।
डॉक्टर निर्मला ने पत्रकारों को बताया कि घटना को तुरंत प्रशासन के ध्यान में लाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि सीएमसीएच प्राधिकारियों ने परिसर में अपर्याप्त रोशनी का मामला लोक निर्माण विभाग के समक्ष उठाया है और प्रशासन परिसर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रहा है।
होशंगाबाद का रहने वाला है आरोपी
आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद निवासी 25 साल के मयंक गालर के रूप में की है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Attempt to molest female trainee doctor in coimbatore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
योगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान
Apr 23, 2026 | 03:33 PMचौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम
Apr 23, 2026 | 03:25 PMबिना परमिशन वीडियो अपलोड करने पर हाईकोर्ट सख्त, डिलीट किए गए 13 यूआरएल; बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें!
Apr 23, 2026 | 03:22 PMFIFA World Cup: ट्रंप के दूत की बड़ी मांग… आगामी वर्ल्ड कप में ईरान की जगह इटली को किया जाए शामिल
Apr 23, 2026 | 03:21 PMबंगाल में चारों तरफ पीटे जा रहे BJP उम्मीदवार, शुभेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल पर हमला, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 03:21 PMदिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
Apr 23, 2026 | 03:19 PMगोंदिया: गर्मी में गायब होते प्याऊ, बोतलबंद पानी के बढ़ते चलन के बीच असुरक्षित पेयजल का खतरा
Apr 23, 2026 | 03:15 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM














