Chhatrapati Sambhajinagar: गर्मी में बढ़ी भीड़, यात्रियों को राहत; कोयंबटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

Coimbatore Jaipur Express: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए कोयंबटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है, जिससे मराठवाड़ा को कई राज्यों से सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
Chhatrapati Sambhajinagar: Crowds Swell During Summer, Bringing Relief to Passengers; Coimbatore-Jaipur Weekly Special Train Launched
संभाजीनगर रेल सेवा( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Indian Railways: छत्रपति संभाजीनगर गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दमरे के समन्वय से दक्षिण रेलवे की ओर से कोयंबटूर-जयपुर के बीच यह ट्रेन चलाई जाएगी।

विद्युत इंजन से संचालित इस विशेष ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 18 एसी श्री टियर व 2 लगेज-कम-ब्रेक वैन शामिल हैं। इससे मराठवाड़ा के यात्रियों को राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना व तमिलनाडु के लिए सीधा रेल संपर्क मिलेगा, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इसका लाभ उठाकर अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना बनाएं, गाड़ी नंबर 06181 साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 4 जून तक हर गुरुवार तड़के 2:30 बजे कोयंबटूर से रवाना होगी व शनिवार दोपहर 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी, इस अवधि में कुल 9 फेरे चलाए जाएंगे।

गाड़ी नंबर 06182 वापसी में 7 जून तक हर रविवार रात 10:05 बजे जयपुर से चलेगी व बुधवार सुबह 8:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी, इसके भी कुल 9 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

यह ट्रेन तिरुप्पूर, इरोड़, सालेम, कटपड़ी, रेणीगुंटा, काचीगुड़ा, निजामाबाद, बासर, मुदखेड़, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशीम, अकोला, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नीमच, चित्तौड़गढ़ व अजमेर से होकर गुजरेगी।

नंदीग्राम एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी कोच

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गाड़ी नंबर 11001/11002 मुंबई सीएसएमटी-बल्लारशाह नंदीग्राम एक्स्प्रेस' में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी उ-टियर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

इससे कुल डिबी की संख्या 19 व एसी 3-टियर कोच की संख्या 3 हो जाएगी, जिससे यात्रियों को आरक्षित एसी बर्थ की अधिक सुविधा मिलेगी।

यह अस्थायी व्यवस्था मुंबई से चलने वाली ट्रेन के लिए 16 अप्रैल से 15 मई तक लागू रहेगी, जबकि बल्लारशाह से चलने वाली ट्रेन के लिए 17 अप्रैल से 17 मई तक प्रभावी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com