कार तोड़ने वाले कुत्ते का वीडियो मालिक तक पहुंचा, परिवार ने कहा- ये हमारा गुमशुदा चीकू है

Goa Missing Dog गोवा में जनवरी 2025 से लापता एक पालतू कुत्ता अचानक वायरल वीडियो में दिख गया। कार के बंपर को चूहे के लिए फाड़ते दिख रहे कुत्ते को परिवार ने अपने खोए हुए चीकू के में पहचाना।
A viral video of a dog tearing a car bumper unexpectedly revealed the animal to be Chiku, a pet missing from Goa since January 2025.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dog Viral Video : गोवा में एक परिवार महीनों से अपने खोए हुए पालतू कुत्ते की तलाश कर रहा था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कुत्ता कार के बंपर पर जोर-जोर से हमला करता दिखा। यह वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच गया।

वीडियो में भूरे रंग का एक कुत्ता, जिसकी गर्दन में कॉलर भी दिख रहा है, बड़ी कोशिश से मारुति सुजुकी कार के बंपर को नुकसान पहुंचाता है। लोग शुरू में हैरान थे कि आखिर कुत्ता ऐसा क्यों कर रहा है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वजह सामने आ गई, कुत्ता कार के अंदर छिपे एक चूहे को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था।

जैसे ही वह चूहा हाथ लगा, कुत्ता उसे लेकर वहां से भाग गया। वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आए, किसी ने कार की बिल्ड क्वालिटी पर मजाक किया, किसी ने कुत्ते को ‘Dogesh Bhai’ कहते हुए उसकी तेज समझ की तारीफ की।

वीडियो वायरल होने के कारण मिला मालिक को खोया हुआ पालतू डॉग

इस बीच यह वीडियो गोवा के एक परिवार तक पहुंचा, जिन्होंने चौकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा कुत्ता उनका खोया हुआ पालतू चीकू है, जो जनवरी 2025 से लापता था। परिवार ने बताया कि चीकू गोवा के मापुसा स्थित शेटये वाडो क्षेत्र से अचानक गायब हो गया था और कई महीनों की तलाश के बाद भी उसका कोई निशान नहीं मिला।

जब उन्होंने यह वीडियो देखा, तो कुत्ते के बॉडी लैंग्वेज, चलने के अंदाज और उसकी पहचान वाली बनावट देखकर वह पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि यह वही चीकू है। मालिक श्रद्धा ने बताया कि उन्होंने चीकू को खोजने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन यह वीडियो उनके लिए फिर से उम्मीद लेकर आया।

सोशल मीडिया पर #FindChiku के नाम से अभियान शुरू

परिवार ने अब लोगों से मदद मांगते हुए अपील की है कि जो भी व्यक्ति वीडियो में दिख रहे कुत्ते को पहचानता हो या उसे कहीं देखा हो, वह उन्हें इसकी सूचना दे। उनका कहना है कि चीकू घर का सदस्य था और उसकी गैरमौजूदगी से परिवार बहुत परेशान है।

वीडियो वायरल होने के बाद कई स्थानीय लोग भी चीकू की तलाश में मदद के लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर भी #FindChiku के नाम से अभियान शुरू हो गया है। परिवार को अब उम्मीद है कि उनका प्यारा पालतू जल्द ही उनके पास लौट आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com