-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Hapur Principal Threatens Student Video Viral
प्रिंसिपल का हिंसक रूप : 9वीं की छात्रा को दी जान से मारने की धमकी; चोटी पकड़कर खींचा, थप्पड़ मारे
- Written By: हितेश तिवारी
Principal Viral Video हापुड़ के वीआईपी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल द्वारा 9वीं की छात्रा को धमकाने और मारने का वीडियो वायरल। छात्रा के परिवार ने शिकायत दर्ज की और DIOS ने प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
School Violence : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुआ क्षेत्र में स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा 9वीं कक्षा की छात्रा को धमकाने और मारने-पीटने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
छात्रा प्रज्ञा तोमर ने घर पहुंचकर रोते हुए परिवार को बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय प्रिंसिपल अचानक पीछे से उसकी चोटी पकड़कर खींचने लगीं और फिर उसे थप्पड़ मारने लगीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहाँ लोग प्रिंसिपल के व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में हापुड़ के एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल सात साल की छात्रा और उसके परिजनों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही हैं। गुस्से में वह छात्र के पिता का कॉलर पकड़कर झकझोरती हैं और बार-बार चीखते हुए कहती है कि 20 नवम्बर तक अपनी बच्ची को स्कूल से निकाल लो नहीं तो मैं… pic.twitter.com/qqs0l8Qbxf — Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) November 22, 2025
प्रिंसिपल का हिंसक व्यवहार
परिवार के मुताबिक, प्रज्ञा सामान्य रूप से छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल रही थी, तभी प्रिंसिपल वीना शर्मा ने पीछे से उसकी चोटी पकड़कर जोर से खींचा। जब प्रज्ञा ने खुद को बचाने के लिए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की, तो प्रिंसिपल और हिंसक हो गईं।
वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि प्रिंसिपल छात्रा से कह रही हैं, “मैं तुम्हारा नाम काट दूंगी, जान से मार दूंगी.” यह सुनकर छात्रा डर गई और घर पहुंचकर पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत स्कूल जाकर शिकायत करनी चाही, लेकिन वहां भी प्रिंसिपल ने अभद्रता दिखाते हुए उन्हें धमकाया।
सम्बंधित ख़बरें
YouTube और X पर बड़ा आरोप, AI से अश्लील तस्वीरें बनाने वाली वेबसाइट्स तक पहुंचा रहे लाखों यूज़र्स
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Bihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Yavatmal News: महागांव पुलिस की तिहरी कार्रवाई, जुआ अड्डों पर छापे और अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
वीडियो देख भड़के लोग
वायरल वीडियो में प्रिंसिपल बार-बार छात्रा को चुनौती देती हुई नजर आती हैं। वह कहती हैं, “पकड़ मेरा हाथ, जान से मार न दूं तो कहना.” इतना ही नहीं, गुस्से में उन्होंने वहीं पर छात्रा का नाम स्कूल से काट दिया।
यह देखकर परिवार और स्थानीय लोग बेहद नाराज दिखे। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सवाल उठाया कि आखिर कोई शिक्षक बच्चों से इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकता है। लोग मांग कर रहे हैं कि प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
ये खबर भी पढ़ें : मथुरा में दिनदहाड़े पिता के सामने बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, CCTV वीडियो वायरल
परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
घटना के बाद छात्रा के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जिला स्कूल निरीक्षक (DIOS) को भी पूरी जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए DIOS ने प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पुलिस भी वीडियो और बयान के आधार पर जांच कर रही है। यह मामला शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है और यह पूछने को मजबूर करता है कि क्या ऐसे लोगों के हाथ में बच्चों की जिम्मेदारी होनी भी चाहिए या नहीं।
Hapur principal threatens student video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून: 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश के आसार
Jul 17, 2026 | 07:24 AMAdinath Kothare Divorce: रामायण के इस मशहूर एक्टर ने किया तलाक का ऐलान, 14 साल बाद टूटा रिश्ता
Jul 17, 2026 | 07:23 AMPuja Tips: पूजा करते समय बार-बार आती है जम्हाई? जानें यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है या ईश्वर की कृपा
Jul 17, 2026 | 07:22 AMIND vs ENG 2nd ODI: दूसरे वनडे में 4 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी
Jul 17, 2026 | 07:20 AMइंदौर एयरपोर्ट विस्तार को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Jul 17, 2026 | 07:01 AMAlpha Collection BO Day 14: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर लगा ब्रेक, 14 दिन में बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी
Jul 17, 2026 | 06:58 AMLIVEआज की ताजा खबर 17 जुलाई LIVE: ठाणे के मीरा रोड इलाके में 10वीं मंजिल से गिरी क्रेन, 1 व्यक्ति की मौत
Jul 17, 2026 | 06:54 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














