विवेक पंगेनी के निधन की खबर से टूट गई पत्नी
मुंबई: विवेक पंगेनी के निधन से सोशल मीडिया पर लोगों को बड़ा सदमा लगा है। उनके चाहने वाले उनके निधन की खबर के बाद से शोक में डूबे हुए हैं। विवेक पंगेनी काफी समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी से जूझ रही थे। उनका ब्रेन कैंसर स्टेज 3 में था। करोड़ों लोगों की दुआ और पत्नी के परिश्रम के बावजूद वह मौत से जंग नहीं जीत पाए। विवेक पंगेनी के निधन के बाद से लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर विवेक पंगेनी की रील्स तेजी से वायरल हुआ करती थी। वह लोगों को प्रेरणा देने का काम करते थे और यही कारण है कि उनके निधन के बाद से लोगों में दुख देखने को मिल रहा है। सिर्फ नेपाल ही नहीं बक्ली भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और आस पड़ोस के सभी देश के लोग अपने-अपने तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- आराध्या के एनुअल डे फंक्शन में जमकर नाचे ऐश्वर्या-अभिषेक, तलाक की…
कौन थे विवेक पंगेनी
विवेक पंगेनी 36 साल की नेपाली युवा थे। जो यूनिवर्सिटी जॉर्जिया में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉट की पढ़ाई कर रहे थे। वह यूजीए नेपाली स्टूडेंट एसोसिएशन में काफी एक्टिव थे और उस में नेपाली स्टूडेंट को वो सपोर्ट किया करते थे। विवेक की पत्नी श्रीजना सूबेदी सब कुछ छोड़कर पति की उपचार में जुट गई थी। उन्होंने पति की सेवा में दिन-रात एक कर दिया। दोनों का प्यार सभी के लिए मिसाल बन गया। लेकिन इसके बावजूद वह पति विवेक को बचा नहीं पाई।
विवेक पंगेनी के इलाज में हाल की रिपोर्ट के मुताबिक तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद 19 दिसंबर को उनका निधन हो गया। वह बीमारी से लड़ते हुए भी लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। विवेक पंगेनी के संघर्ष ने यह साबित कर दिया है कि कठिनाई चाहे जैसी हो अगर आत्मविश्वास और साहस से उसका सामना किया जाए तो लंबे समय तक उस चुनौती से लड़ा जा सकता है। सोशल मीडिया पर विवेक पंगेनी के चाहने वाले उनके निधन पर शोक जाता रहे हैं और पत्नी को सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं।