ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 'दीवानगी' सॉन्ग पर डांस
मुंबई: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ दिनों से तलाक को लेकर चल रही अफवाह की वजह से सुर्खियों में थे। लेकिन इस समय दोनों एक वीडियो के चलते चर्चा में आ गए हैं। यह वीडियो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन का है जिसमें वह आराध्या की परफॉर्मेंस को देखने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ओम शांति ओम फिल्म के गीत ‘दीवानगी’ पर डांस करते हुए नजर आए। इस वीडियो ने अफवाह फैलाने वालों के मुंह पर ताला लगा दिया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दीवानगी गीत पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं और सिर्फ यह दोनों ही नहीं बल्कि वहां मौजूद स्टूडेंट भी इस पर डांस करते हुए नजर आए हैं। खुद शाहरुख खान भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। जिसमें वह अपनी ही फिल्म ओम शांति ओम के गीत दीवानगी पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय न सिर्फ एक साथ नजर आए बल्कि दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब उनके बीच मतभेद की खबर हवा हो गई है।
ये भी पढ़ें- 20 साल बाद स्वदेश का गाना सुन भावुक हुए शाहरुख खान…
King @iamsrk grooving on “Deewangi Deewangi” song!! pic.twitter.com/a63x3AhDzm
— Nidhi (@SrkianNidhiii) December 19, 2024
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच पैचअप हो गया है अब इस तरह की खबर सामने आ रही है। लंबे वक्त से दोनों के मतभेद की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग आपस में बहस कर रहे थे। कहा यह जा रहा था कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से नाराज हैं। इतना ही नहीं उनकी नाराजगी अभिषेक बच्चन के साथ भी है ऐसा दावा किया जा रहा था।
इसी बीच अभिषेक बच्चन और निमरत कौर को लेकर भी खबर सामने आई, हालांकि अब यह कहा जा सकता है कि वह सभी खबरें झूठी साबित होती हुई नजर आ रही है। क्योंकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों न सिर्फ एक साथ एक मंच पर नजर आए हैं। बल्कि दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और दोनों बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन के दौरान डांस करते हुए दिखाई दिए हैं।