-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Today Weather Update Heavy Rains Across The Country Have Disrupted Life Alert Issued In Many States
Today Weather Update: देशभर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई राज्यों में अलर्ट जारी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Weather Forecast: देश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, यूपी, एमपी और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
IMD Rainfall Alert: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन और सड़कें बाधित होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, बिहार और उत्तर प्रदेश के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और शाहदरा सहित एनसीआर के कुछ भागों में वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Weather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Maharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
महाराष्ट्र में मानसून का तांडव! पुणे, सातारा और कोंकण में रेड अलर्ट, अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मथुरा, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, इटावा, मोरादाबाद और झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बलिया, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर खीरी और वाराणसी जैसे जिले पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं।
बिहार में भी बिगड़े हालात
बिहार के दरभंगा, किशनगंज, अररिया, मधुबनी और सुपौल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गया, नवादा और औरंगाबाद में भी वर्षा का असर देखने को मिल सकता है। राज्य के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश की संभावना
देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
सिहोर, उज्जैन, देवास, खरगोन, बेतुल, बालाघाट और छिंदवाड़ा जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में लोगों को घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके; आधी रात में कांपी धरती
कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में बारिश से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों भी जगह-जगह हुई भारी बारिश ने लोगों के लिए परेशानी का सबब पैदा कर दिया। प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों को सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।
Today weather update heavy rains across the country have disrupted life alert issued in many states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मूसलाधार बारिश से 100 लोगों की मौत, गुजरात और असम में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Jul 26, 2026 | 07:32 AMChaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Jul 26, 2026 | 07:27 AMयह तो एक झांकी है, अभी 2 और बाकी हैं…संविधान चौक पर छात्रों का उत्साह, इस्तीफे की खबर के बाद मनाया जश्न
Jul 26, 2026 | 07:21 AMतेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
Jul 26, 2026 | 07:20 AMपंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
Jul 26, 2026 | 07:18 AMरिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
Jul 26, 2026 | 07:17 AMZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
Jul 26, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














